फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CNG engine parts not available, sailors worried

Varanasi News: नहीं मिल रहे सीएनजी इंजन के पार्ट, नाविक परेशान

Mon, 19 Feb 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
CNG engine parts not available, sailors worried
वाराणसी। नगर निगम द्वारा नावों में सीएनजी इंजन लगाने का काम बेपटरी हो चुका है। इंजन के पार्ट और मैकेनिकों के कमी की वजह से नाविक सीएनजी इंजन हटाकर डीजल इंजन की ओर लौट रहे हैं। सीएनजी इंजन में किसी भी समस्या के लिए ऑन काल व्यवस्था की गई थी, वहां कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गंगा में प्रदूषण स्तर कम करने के लिए इस्पात मंत्रालय के अधीन मेकॉन को डीजल से चलने वाली नावों को सीएनजी से बदलने का काम करना था। चार साल बाद भी लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। अब तो नाविक सीएनजी इंजन से मुंह मोड़ने लगे हैं। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार वर्ष में 783 नावों में सीएनजी इंजन लगा है, जबकि एक साल में 900 मोटर बोट को सीएनजी में बदलने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

नाविक मनीष साहनी ने बताया कि सीएनजी इंजन लगाते समय कहा गया कि दो वर्ष तक फ्री सर्विसिंग देंगे, लेकिन इंजन के पार्ट खरीदने पर भी नहीं मिल रहे हैं। योगेंद्र, कृष्ण, दीपक साहनी ने बताया कि 20 दिन पहले सीएनजी किट में समस्या आई थी। कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन 20 दिन बाद भी कोई बनाने नहीं आया। अंगद साहनी ने बताया कि नाव बनवाने में समस्या आ ही रही है। उसके पार्ट के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed