फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CNG boats will run in Ganga, license will be canceled if motorboat is driven

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: गंगा में चलेंगी सीएनजी नावें, मोटरबोट चलाई तो लाइसेंस होगा निरस्त

Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
सार

वाराणसी में अब डीजल और पेट्रोल से संचालित होने वाली नाव को गंगा में चलाने की इजाजत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
CNG boats will run in Ganga, license will be canceled if motorboat is driven
गंगा में खड़ी नाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन और गंगा में जल विहार से पहले सभी मोटरबोट को सीएनजी में तब्दील करने का फरमान नगर निगम ने जारी किया है। अब गंगा में मोटरबोट के संचालन पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ सीएनजी नावों का ही संचालन हो सकेगा।

विज्ञापन


अगर इस नये फरमान का कोई पालन नहीं करता है तो नाव का लाइसेंस निरस्त होगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने इस आशय का आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन


नगर निगम में घंटों चली बैठक के बाद डीजल-पेट्रोल चालित नावों पर फैसला हुआ। निर्देश के तहत सभी मोटर चालित नावों को 12 दिसंबर के पूर्व हर हाल में सीएनजी में बदलने का निर्देश भी अनुज्ञप्ति विभाग को दिया गया है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर को पीएम के आगमन के दौरान मोटरबोट नाविक बिना सीएनजी संचालन करते पाए गए तो उनकी नावों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशीवासियों को देंगे 1500 करोड़ की सौगात, रविदास मंदिर का लंगर हॉल श्रद्धालुओं को करेंगे समर्पित

पशुओं और बंदरों की धरपकड़ तेज

पीएम आगमन के मद्देनजर नगर निगम का पशु सचल दस्ता सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को दस्ते में शामिल नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न जगहों से दर्जनों पशुओं व बंदरों को पकड़ा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जहां भी बंदरों व पशुओं के होने की जानकारी मिलती है उन्हें अभियान के तहत पकड़वाया जाता है।

चला अतिक्रमण हटाने का काम
नगर निगम के अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव की अगुवाई में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से लहुराबीर, पिपलानी कटरा, लोहटिया, मैदागिन, मच्छोदरी पार्क, राजघाट, जीटी रोड, गोल गड्डा तिराहा, विशेश्वरगंज, मैदागिन, लोहटिया से कबीरचौरा तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ ठेलों को जब्त भी किया गया।
 

काशी विश्वनाथ मंदिर तक पाथ-वे बनेंगे चकाचक

CNG boats will run in Ganga, license will be canceled if motorboat is driven
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर धाम का चल रहा निर्माण कार्य । - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण  के लिए  शहर सजने लगा है। नगर निगम ने सभी पाथवे को बनाने का काम शुरू कर दिया है। खासकर उन पाथवे के निर्माण पर ज्यादा फोकस है जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग को जोड़ता है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से लेकर मंदिर तक के सभी पाथवे चकाचक किए जाएंगे।

नगर निगम ने युद्ध स्तर पर काम तेज कर दिया है। उधर, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई व धुलाई का काम भी जोरशोर से जारी है। स्ट्रीट लाइटों को बदलने, पोल पर एलईडी झालरों को लगाने का काम चल रहा है। शहर में धूल को कम करने के लिए जहां भी टूट-फूट है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है।

नगर निगम का सफाई पर फोकस
सभी चौदह सफाई वार्डों में सैनिटाजेशन, फॉगिंग के साथ ही साफ-सफाई का काम तेज हो गया है। गंगा घाट से लेकर हर मार्ग व गली को चमकाने का अभियान जारी है। वहीं, 189 नालों की सफाई भी कराई गई है। बृहस्पतिवार को 1100 गली-पिट की सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह लगातार विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: बरेका के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे पीएम मोदी, पूरे परिसर की हो रही आकर्षक सजावट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed