फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Hardeep Puri flagged off CNG boat rally in varanasi saw laser show at Chetsingh Ghat

Varanasi: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने CNG बोट रैली को दिखाई हरी झंडी, चेतसिंह घाट पर देखा लेजर शो

Sun, 22 Jan 2023 09:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

गंगा के जरिए ग्रीन एनर्जी का संदेश देने के लिए सीएनजी बोट रैली का आयोजन हुआ। नमो घाट से नौका रेस को रवाना करने के बाद केंद्रीय मंत्री विवेकानंद क्रूज में सवार होकर गंगा घाटों की खूबसूरती को निहारते हुए चेतसिंह घाट पहुंचे। 

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Puri flagged off CNG boat rally in varanasi saw laser show at Chetsingh Ghat
नमो घाट से बोट रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में शुरू होने वाले ऊर्जा सप्ताह के तहत काशी में सीएनजी बोट रैली का आयोजन किया गया। शाम करीब पांच बजे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नमो घाट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बंगलूरू में छह से आठ फरवरी  के बीच इंडिया एनर्जी सप्ताह का आयोजन होना है।

विज्ञापन


हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नौकायन का आयोजन नमो घाट से दशाश्वमेध घाट तक किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। नमो घाट से नौका रेस को रवाना करने के बाद केंद्रीय मंत्री विवेकानंद क्रूज में सवार होकर गंगा घाटों की खूबसूरती को निहारते हुए चेतसिंह घाट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने चेतसिंह घाट पर करीब 10 मिनट तक लेजर शो देखा। इस दौरान उन्होंने नाविकों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


बोट रैली संस्कृति, विरासत और ऊर्जा परिवर्तन का प्रदर्शन
केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि गंगा पर यह सीएनजी बोट रैली दुनिया के लिए भारत की संस्कृति, विरासत और ऊर्जा परिवर्तन का प्रदर्शन है। सीएनजी के उपयोग से नाविकों का जीवन स्तर सुधर रहा है। साथ ही मां गंगा के साथ प्रकृति के लिए बेहतर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: आने वाले दिनों में कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने जताई ऐसी उम्मीद

Trending Videos

Union Minister Hardeep Puri flagged off CNG boat rally in varanasi saw laser show at Chetsingh Ghat
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नावों को सीएनजी में तब्दील करने सहित पेट्रोलियम और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। भविष्य की योजनाओं के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

रविदास घाट पर बनेगा दूसरा सीएनजी टर्मिनल

Union Minister Hardeep Puri flagged off CNG boat rally in varanasi saw laser show at Chetsingh Ghat
नमो घाट पर सीएनजी स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि वाराणसी में गंगा किनारे दूसरा सीएनजी टर्मिनल रविदास घाट पर बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से जमीन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी होते ही पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  प्रधानमंत्री की चाह थी कि बनारस में नावें डीजल की जगह सीएनजी से चलें। इससे नाविकों की बचत होगी। यह सच हो रहा है। नावें सीएनजी से चलने लगी हैं।  

उन्होंने कहा कि डीजल की तुलना में सीएनजी 18 फीसदी ज्यादा माइलेज देती है। नाविक समुदाय ने इसका उपयोग कर अधिक रुपये की बचत की है। हाल के वर्षों में वाराणसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत अपने स्वर्ण युग का पुनरुत्थान देखा है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर और वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक घाटों के जीर्णोद्धार और विकास जैसे अभूतपूर्व प्रयासों ने हमारी विरासत, संस्कृति, सम्मान के साथ आधुनिक जीवन और पर्यटन के विकास को जोड़ा है।  

2047 तक 26 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था 

Union Minister Hardeep Puri flagged off CNG boat rally in varanasi saw laser show at Chetsingh Ghat
क्रूज पर सवार केंद्रीय मंत्री समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व गुरु बनने की दहलीज पर खड़ा है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन की बदौलत आजादी के 100वें वर्ष में इसके 26 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए और 2070 तक शुद्ध कार्बन शून्य प्राप्त करने के लिए चार-आयामी रणनीति के माध्यम से कार्य कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आठ वर्ष पहले पीएनजी (घरेलू) कनेक्शन 22.28 लाख थे, जो अब एक करोड़ से अधिक हो गए हैं।

सीजीडी कवर जिलों की संख्या पहले 66 थी। यह अब 630 तक पहुंच गई। भारत में सीएनजी स्टेशनों की संख्या 783 थी, जो अब 4900 हो गई है। इसी तरह देश के अंदर 2014 में 14 हजार किमी पाइपलाइन का विस्तार था। अभी 23 हजार किमी तक पाइपलाइन का विस्तार हो गया है। आने वाले समय इसे 34 हजार किमी तक ले जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed