फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi to visit tomorrow in varanasi Events mark PM modi 12 Unparalleled Years security alert issued

कल आएंगे सीएम योगी: पीएम के 12 साल बेमिसाल पर काशी में होंगे आयोजन, योजनाओं का लगेगा शिविर; सुरक्षा अलर्ट

Thu, 11 Jun 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 11 Jun 2026 06:01 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में वह विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। शिविर में कई विभागों के स्टॉल और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
CM Yogi to visit tomorrow in varanasi Events mark PM modi 12 Unparalleled Years security alert issued
सीएम योगी आएंगे वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CM Yogi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जून को वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के विशेष शिविर में शामिल होंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम स्वनिधि, स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा मुख्यमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न विभागों की जनहितकारी योजनाओं से संबंधित शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के अंतर्गत वाराणसी की पारंपरिक पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके तहत लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी जैसे स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

शिविर में बाल विकास एवं महिला कल्याण, कृषि, उद्यान, पर्यटन, नेडा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, हथकरघा एवं श्रम, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित कई विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, सामान्य ओपीडी, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी, जो प्रमाणपत्र जारी करने के साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करेगी। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed