फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi said SP and BSP built the boundary wall of the cemetery, our government got free vaccines

UP Chunav 2022: सीएम योगी बोले- सपा, बसपा ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाई, हमारी सरकार ने मुफ्त वैक्सीन लगवाई  

Thu, 03 Mar 2022 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि याद करिये भाजपा विधायक कृष्णा नंद राय की जब सपा सरकार में हत्या हुई थी, तो कांग्रेस, सपा, बसपा मौन थी। जो माफिया कृष्णानंद राय की हत्या के लिए नामजद था, उसे इन तीनों दलों ने बराबर संरक्षण दिया।

विज्ञापन
CM Yogi said SP and BSP built the boundary wall of the cemetery, our government got free vaccines
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतिम चरण के मतदान से पहले वाराणसी की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव में आयोजित जनसभा में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के रुझान से साफ है कि भाजपा दोबारा सत्ता में आ रही है। 10 मार्च के बाद आप देखेंगे कि सभी विपक्षी दल के नेता विदेशों का टिकट कटाकर भागते नजर आएंगे, या फिर बिहार या नेपाल की तरफ रुख करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेशेवर माफिया के सहयोग से ये लोग चुनाव लड़ने आ रहे हैं। सपा, बसपा ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवा कर विकास कार्य किया है। कोविड टीकाकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा, बसपा की सरकार होती तो यही वैक्सीन ब्लैक हो जाती। हमारी सरकार ने सभी को मुफ्त वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि हमारी दमदार सरकार बुलडोजर और विकास दोनों साथ में चला सकती है। हमारा विकास, हाईवे, एक्सप्रेसवे, हर गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लिए है। पर कुछ लोगों की सरकार में गरीबों का हक हड़पने वाले व गुंडों माफियाओं को प्रश्रय देने वाले थे, इन पर भी बुलडोजर हमने चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के अंदर जान की भीख मांग रहा माफिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि याद करिये भाजपा विधायक कृष्णा नंद राय की जब सपा सरकार में हत्या हुई थी, तो कांग्रेस, सपा, बसपा मौन थी। जो माफिया कृष्णानंद राय की हत्या के लिए नामजद था, उसे इन तीनों दलों ने बराबर संरक्षण दिया। उन्होंने माफिया व मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने देखा होगा, यह माफिया कैसे मऊ के अंदर दंगा कराता था।

खुली जीप में घूमता था और तमंचा लहराता था। राजभर, पटेलों, यादवों, हरिजनों, व्यापारियों के घरों में आग लगाता था। उस माफिया के सामने उस वक्त की सपा सरकार रेंग रही थी। जब भाजपा की सरकार आई, तब वही माफिया जेल के भीतर बंद जान की भीख मांगता दिखाई दिया। जनता की ताकत के चलते व्हीलचेयर पर ऐसा करने वाले विधायक को भी लोगों ने देखा।

हमारा बुलडोजर माफियाओं की बोलती बंद करता है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा बुलडोजर बोलता नहीं, मगर माफियाओं की बोलती बंद कराता है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या, काशी और मथुरा-वृंदावन में हुए कार्यों का हवाला दिया तो बनारस के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर के सौदर्यीकरण का भी उल्लेख किया। साथ ही उपस्थित जनसमूह से सवाल किया क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा हुआ?
 

काशी को दिलाई नई पहचान

सीएम योगी ने कहा पीएम मोदी ने काशी को नई पहचान दिलाई है। काशी की परंपरागत संस्कृतियों को अक्षुण्ण रखते हुए नया कलेवर दिया। इसी का नतीजा है कि नई काशी अब दिव्य स्वरूप ले चुकी है। महाशिवरात्रि पर लोगों ने देखा कि विश्वनाथ धाम काशी की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि सपा परेशान है कि यूपी में विकास कार्यों के लिए इतना पैसा कहां से आएगा। इसके लिए सोच ईमानदार और सरकार दमदार होनी चाहिए।

भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस : जेपी नड्डा 

CM Yogi said SP and BSP built the boundary wall of the cemetery, our government got free vaccines
जौनपुर में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कहा कि आज सारी पार्टियां क्षेत्रीय और पारिवारिक पार्टी बन गई हैं। कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है, लेकिन भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और परिवार तीसरे स्थान पर आता है।

बनारस सहित पूरे पूर्वांचल एवं प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से महमूरगंज में आयोजित प्रबुद्ध समागम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुच्छेद 370 पर विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा कि कश्मीर में महिला सुरक्षा बिल को पास करवाया।

सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मंत्र को चरितार्थ करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर और विकास के स्वरूप में राष्ट्रीय स्तर पर जो परिवर्तन हुआ वह भाजपा सरकार की ही देन है। सांगठनिक विस्तार पर कहा कि सेवा करते हुए आज हमारा परिवार 18 करोड़ तक पहुंच गया है।

पीएम मोदी ने इस देश की ताकत को समझा। हम किसी भी काम में हाथ डालेंगे तो रिकार्ड बनेगा ही। पुरानी वैश्विक बीमारियों की दवाई आने में 20 से 35 साल लग जाते थे और कोरोना की वैक्सीन मात्र पांच महीने में तैयार हुई और हमने पूरे विश्व को वैक्सीन दी।

नड्डा ने कहा कि ऐसी सशक्त सरकार के लिए आप शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लें और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। इस दौरान  कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल, डॉ. शशिकांत दीक्षित, पद्मश्री रजनीकांत, कर्नल विनय ब्याला, डॉ. एस के सिंह, प्रो. रचना दुबे,डॉ. सुनील कुमार मिश्र, पूजा दीक्षित, जयदीप सिंह उपस्थित थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed