फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Kashi Visit CM Yogi will come to Varanasi today on a two day Purvanchal tour Today

CM Yogi Kashi Visit Today: दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

Thu, 08 Sep 2022 02:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Sep 2022 02:19 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कई बैठकें भी करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Kashi Visit CM Yogi will come to Varanasi today on a two day Purvanchal tour Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter

विस्तार

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कई बैठकें भी करेंगे। सीएम का गुरुवार को ही बीएचयू जाने का भी कार्यक्रम है। सीएम योगी दोपहर में पहले मऊ आएंगे फिर शाम को वाराणसी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


सीएम योगी, बीएचयू कैंपस में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे और कुछ दिशा निर्देश भी दे सकते हैं। सीएम योगी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। वहीं,  सीएम अगले दिन यानि शुक्रवार को करीब सुबह नौ बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से जौनपुर के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन

जौनपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उनकी सभा होगी। यहां विभिन्न  विभागों के लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाणपत्र भी वितरित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री 257 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह करीब दस बजे आएंगे और सवा 12 बजे तक जिले में रहेंगे। सवा दो घंटे जिले में रहकर वह विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रमों में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण शामिल है। 
 

CM Yogi Kashi Visit CM Yogi will come to Varanasi today on a two day Purvanchal tour Today
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर।
सीएम शुक्रवार (9 सितंबर) को ही जौनपुर से वाराणसी आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 पर संवाद करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपराह्न चार बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। 

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया किमोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक का विमोचन 11 मई 2022 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया था। लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर को रेखांकित करने वाली यह पुस्तक मोदी@20 विमोचन के दो दिन के अंदर ही अमेजन पर बेस्ट सेलर पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed