वाराणसी: सीएम योगी ने बच्चों से पूछा यूपी में कितने जिले, जवाब मिलने पर दी शबाशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। शाम को उन्होंने सेवापुरी मॉडल ब्लॉक के विकास कार्यों को देखा। ब्लॉक के अमिनी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, आरोग्य मेला और स्वच्छता मेले का अवलोकन करने के अलावा विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों को देखा। सौर ऊर्जा के मॉडल की तारीफ की।
स्वच्छ भारत अभियान के लिए लगाए गए स्वच्छता मेले का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चे अंश यादव से यूपी के सभी जिलों और अन्य राज्यों का नाम पूछा। जिसका अंश ने बखूबी जवाब दिया। इस पर सीएम योगी ने उसे शाबाशी दी। देश के सबसे पहले मॉडल ब्लॉक बनाने के लिए चल रही योजनाओं की हकीकत देखी।
अमिनी गांव के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सीएम की मौजूदगी में स्कूल में बालिकाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहल्ला स्कूल के बच्चों से सीएम ने पूछा, बताओ यूपी में कितने जिले है, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर चल रहे मोहल्ला स्कूल में एक बच्चा खड़ा होकर एक-एक जिले का नाम बताने लगा। मुख्यमंत्री ने बच्चे की पीठ थपथपाई और कहा, बहुत अच्छे। इसके बाद सीएम ने दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया। चार महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदायगी भी पूरी कराई। इस दौरान सरकार की ओर से संचालित कई योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट व चेक दिया।
इसके बाद वह सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। देर रात शहर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को गाजीपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री न केवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे, बल्कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे। जिला प्रशासन शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा रहा।कमिश्नरी में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को बुलाकर कड़ी हिदायत दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।