फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi expressed condolences on death of former MLA Shyamdev Rai Choudhary

बनारस के 'दादा' का निधन: सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक, एक्स पर लिखा- भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है

Tue, 26 Nov 2024 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर शोक करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'दादा' का निधन भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है।  
 

विज्ञापन
CM Yogi expressed condolences on death of former MLA Shyamdev Rai Choudhary
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वाराणसी के शहर दक्षिणी से कई बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

विज्ञापन


'दादा' का निधन भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट किया कि वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सीएम ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 10 दिन पहले अस्पताल पहुंचकर लिया था हालचाल
पूर्व मंत्री श्यामदेव राय चौधरी काफी दिनों से बीमार थे। उन्हें 5 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देव दीपावली के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 नवंबर को काशी के ओरियाना अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक का हालचाल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed