{"_id":"647a99fcd6315187740f5f33","slug":"cm-yogi-and-sports-minister-anurag-thakur-are-coming-to-varanasi-on-a-two-day-tour-this-is-the-schedule-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: खेलो इंडिया के समापन समारोह में विजेताओं को पदक देंगे सीएम योगी, खेल मंत्री भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: खेलो इंडिया के समापन समारोह में विजेताओं को पदक देंगे सीएम योगी, खेल मंत्री भी होंगे शामिल
Sat, 03 Jun 2023 11:39 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:39 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री आईआईटी के जिमखाना मैदान जाकर खेलो इंडिया गेम्स के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। रात्रि विश्राम भी वाराणसी में ही करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में योग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mau News: जन्मदिन की खरीदारी करने जा रहे बाइक सवार मां-पिता और बेटी को ट्रक ने उड़ाया, नौ साल की महिका की मौत
रविवार को मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वह मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियाें पर चर्चा करेंगे।
योगासन प्रतिस्पर्धा के दौरान आसन करतीं योग एथलीट्स।
- फोटो : अमर उजाला
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शुक्रवार को छह विश्वविद्यालय के योग एथलीटों ने संतुलन और स्थिरता के खेल में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन हुई स्पर्धा में सावित्री बाई फूले पुणे विवि (एसबीपीपीयू) की टीम सबसे ज्यादा अंकों के आधार पर आगे रही। वहीं, 399.27 अंक हासिल कर राष्ट्रसंत तुकादोजी महाराज नागपुर विवि (आरटीएमएनयू) दूसरे नंबर पर आगे रही। अंतिम परिणाम शनिवार को प्रतियोगिता के समापन पर तीन अन्य विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन के बाद घोषित किए जाएंगे।