फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath takes tough stance on remarks made about Akhilesh yadav daughter in azamgarh

'बेटी सबकी होती है': 'अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी मामले में तुरंत FIR करवाई', आजमगढ़ में बोले सीएम योगी

Sat, 13 Jun 2026 01:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 13 Jun 2026 01:56 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath takes tough stance on remarks made about Akhilesh yadav daughter in azamgarh
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CM Yogi Azamgarh Visit: मैं पिछले दिनों देख रहा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे मेरे संज्ञान में आया। पुलिस से मैंने कहा इसमें एफआईआर दर्ज कराओ, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी, बेटी होती है और हम तो संस्कार में हैं। उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन




'चेले- चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो'
उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन है। हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, अपने चेले- चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि आपके लोग इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरीष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं। इसके बारे में उनको भी संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ और नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो। हम उनको अच्छी तरह समझा देंगे।
विज्ञापन


 

'बेटी की शिक्षा और बेटी की शादी की स्कीम भी हमारे पास है'
सीएम योगी ने कहा कि आज बेटी की शिक्षा और बेटी की शादी की स्कीम भी हमारे पास है। 2017 और 2014 के पहले क्यों नहीं हुआ? एक्सप्रेस-वे 2017 के पहले क्यों नहीं बन पाया? ये विश्वविद्यालय भी पहले क्यों नहीं बन पाया? नर्सिंग कॉलेज क्यों नहीं बन पाया? कारण था करने की इच्छा शक्ति नहीं थी। युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिल पाई? कनेक्टिविटी इतनी अच्छी क्यों नहीं आ पाई थी? गोरखपुर जाने के लिए आसपास का व्यक्ति यहां से चलता है तो एक घंटे में गोरखपुर, मात्र डेढ़ से 1.75 घंटे में वाराणसी पहुंचता है, ढ़ाई घंटे में लखनऊ पहुंचता है।



'बिना भेदभाव के शासन की योजना से भी लोगों को जोड़ेंगे'
कहा कि हमने गति बढ़ाने का काम, हर गरीब को सिर ढकने के लिए छत, हर गरीब के घर में शौचालय, हर बेटी की सुरक्षा की व्यवस्था, हर व्यापारी को भी सुरक्षा की व्यवस्था किया है। हम बिना भेदभाव के सुरक्षा देंगे। बिना भेदभाव के शासन की योजना से भी लोगों को जोड़ेंगे। लेकिन अगर किसी ने गरीब की जमीन को हड़पने का काम किया, बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाया और किसी व्यापारी के साथ भी जबरदस्ती करने का काम किया तो फिर हम उसकी गारंटी नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed