{"_id":"5b4a3b504f1c1b43748b4aa4","slug":"cm-yogi-adityanath-said-that-every-project-of-country-pass-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में सीएम योगी ने कहा, देश की योजनाएं काशी से होकर गुजरती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में सीएम योगी ने कहा, देश की योजनाएं काशी से होकर गुजरती हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर राजातालाब के कचनार में जनसभा में स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को गौरवशाली रुप दिया है।
दुनिया में भारतवासियों का मान बढ़ा है और काशी को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। देश की सांस्कृति राजधानी काशी का अपना महत्व है। मगर, वर्ष 2014 से पहले काशी की उपेक्षा होती थी।
सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल, लटकते तारों को अंडरग्राउंड कर बनारस को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। चौड़ी सड़कें, जनसुविधाएं, मंदिरों और घाटों की सफाई काशी की बदलती तस्वीर बयां कर रही हैं। दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्ष काशी आना चाहते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लागू होने वाली योजनाएं काशी से होकर गुजरती हैं। हवा से लेकर सड़क तक लोगों से काशी को जोड़ने की कोशिश हो रही है। वर्तमान में 30 से ज्यादा शहरों को बाबतपुर एयरपोर्ट से जोड़ा गया है।
सात लाख से ज्यादा यात्री हर वर्ष काशी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री के यशस्वी मार्गदर्शन से काशी और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि तीनों लोक की न्यारी काशी ने विकास के नए आयाम तय किए हैं। 2012-13 की राजनीति में जनता ने एजेंडा तय किया। गुजरात जैसे अशांत प्रदेश को विकास की राह पर लाने वाले मुख्यमंत्री को अपना प्रधानमंत्री चुना।
32 साल बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मोर्चे पर देश का मान बढ़ाया। उस वक्त तय जनता अपने एजेंडे और मूड पर अब भी कायम है।