फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath prayed at Shri Kashi Vishwanath temple for the health of the people

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना

Fri, 09 Apr 2021 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath prayed at Shri Kashi Vishwanath temple for the health of the people
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम करीब 4:45 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रदेशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए मंगलकामना की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गेट नंबर चार से होकर बद्रीनाथ प्रवेश द्वार होते हुए मंदिर पहुंचे। पंडित श्रीकांत मिश्र और पंडित श्रीदेव महाराज ने पूजन कराया। षोडशोपचार पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और मंत्री अनिल राजभर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, ओएसडी उमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का सीएम ने किया निरीक्षण

CM Yogi Adityanath prayed at Shri Kashi Vishwanath temple for the health of the people
स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी के दौरान स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में उपलब्ध सभी सेवाओं को देखा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाओं की मानीटरिंग करने के बारे में बताया। कमिश्नर ने बताया कि यहां से फोन के जरिये कोरोना पॉजिटिव पर निगरानी की जाती है। उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल लिया जाता है। तकलीफ होने पर फोन से डॉक्टर उन्हें दवाओं के बारे में बताते हैं। इसके अलावा साफ-सफाई सैनिटाइजेशन के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed