फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath meeting with officers in circuit house varanasi

सीएम योगी की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश और इन्हें लगाई कड़ी फटकार

Thu, 17 Oct 2019 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting with officers in circuit house varanasi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

सर्किट हाउस में बुधवार की रात करीब एक घंटे की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोर शहर में जगह-जगह चल रहीं परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों के पालन और स्वच्छता पर रहा। आए दिन लापरवाही से नाराज सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते रहने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि काशी को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर वन बनना है। ऐसा तभी होगा जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से देव दीपावली तक काशी को जगमग करना है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह जलभराव पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जल निकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर शासकीय योजनाओं का दुरुपयोग न होने पाए। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई गरीब और जरूरतमंद शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान वहां सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करें, जिससे कि कोई घटना न हो। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को यह संकेत दिए कि लापरवाही पर मामले में उत्तरदायित्व निर्धारित कर जेल भेजा जाएगा। समीक्षा के दौरान दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल परिसर में बन रहे 50 बेड के मैटिर्निटी विंग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के पूछने पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा ठेकेदार को कार्य का ड्राइंग विलंब से उपलब्ध कराए जाने की वजह से देरी हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। इस पर सीएम ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। शाही नाला और रमना एसटीपी में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और यह भी निर्देश दिया कि किसी कीमत पर गंगा में पानी नहीं गिरना चाहिए। 

बैठक में सीएम के निर्देश 

  • दीपावली से पहले बैंकों की ओर से विशेष लोन मेला लगाया जाए।
  • तीन दिन में सभी जलजमाव ड्रेन आउट कर वहां कीटनाशकों का छिड़काव, फागिंग कराएं।
  • स्वास्थ्य विभाग विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण करें। 
  • घाटों की सफाई छठ पूजा से पहले हो जाएं।
  • दीपावली से पहले शहर से गांव तक चलाएं विशेष सफाई अभिया।
  • जीएसटी पर व्यापारियों के साथ वर्कशॉप कर उन्हें जानकारी दी जाए।
  • जिले को कूड़ा रहित करें, सड़कों पर, पार्कों में व खाली प्लाटों में कहीं कूड़ा नहीं दिखे।
  • निराश्रित गोवंश की व्यवस्था की जाएं जिससे ये छुट्टा नहीं घूमे।

इनको लगाई फटकार
साफ-सफाई, निराश्रित गोवंश घूमने पर नगर आयुक्त को फटकार
आईपीडीएस के काम पर गुणवत्ता न होने पर बिजली विभाग को फटकार
सेतु निगम हादसे से नाराज और कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed