{"_id":"66c1866d1482ca9f3b036815","slug":"cm-yogi-adityanath-attended-baba-kashi-vishwanath-darbar-for-125th-time-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी ने 125वीं बार बाबा विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, काशी के कोतवाल की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी ने 125वीं बार बाबा विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, काशी के कोतवाल की पूजा की
Sun, 18 Aug 2024 10:59 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:59 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में 125वीं बार हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिवत दर्शन- पूजन कर बाबा विश्वनाथ से जन कल्याण की कामना की। इसके साथ ही काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में भी मत्था टेका।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में 125वीं बार दर्शन पूजन किया। इसके पूर्व उन्होंने काशी कोतवाल कालभैरव के मंदिर में भी दर्शन पूजन कर आरती उतारी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजन कर लोककल्याण की कामना की। वह बाबा विश्वनाथ व बाबा कालभैरव के दरबार में 125 बार दर्शन करने वाले इकलौते मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दूसरी बार दर्शन-पूजन किया। इसके पहले सीएम ने श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदियोगी के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भगृह में जाकर पोडशोपचार पूजन कर लोककल्याण की कामना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की भी विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन