फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath appealed to take forward Viksit Bharat Sankalp Yatra in PM Modi visit of jan sabha of Varan

Varanasi: काशी की जनसभा में PM मोदी का CM योगी ने किया स्वागत, बोले- हम 2047 में देश को विकसित भारत बनाएंगे

Mon, 18 Dec 2023 05:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 05:53 PM IST
सार

सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास बढ़ा है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath appealed to take forward Viksit Bharat Sankalp Yatra in PM Modi visit of jan sabha of Varan
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी के बरकी जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। उन्होंने लोगों से इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास बढ़ा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि देश में पहली बार गरीब किसी सरकार का एजेंडा बने हैं। बिना किसी भेदभाव के। यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद करने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के साथ मिल-बैठकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व उसके प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के हितों के लिए आगे और क्या किया जा सकता है उसकी भी चर्चा प्रधानमंत्री सीधे लोगों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन लोगो के विश्वास का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मोदी गारंटी वाली गाड़ी की चर्चा करते हुए कहा कि यह भी लोग पहली बार देख रहे हैं कि लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के प्रगति व उसे प्राप्त करने की बाबत संपूर्ण जानकारी लाभार्थियों से सीधे प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले नौ वर्षों में बदलते काशी को देखा है।
       
इस दौरान उन्होंने "काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023" के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को भी देखा तथा कार्यक्रम के विजेताओं के साथ वार्तालाप करते हुए उन्हें शाबाशी दिया। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 'काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता' के क्यू आर कोड का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed