पीएम का जन्मदिवस मनाएंगे सीएमः काटेंगे 74 किलो के लड्डू वाला केक, काशी विश्वनाथ मंदिर में होगा आयोजन
Varanasi News: सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा की तैयारी कर रहा है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा तय हो गया है। वे 16 सितंबर को वाराणसी आएंगे। सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाऊस में विकास योजनाओं की जानकारी लेंगे।
दूसरी दिन यानी 17 सितंबर का श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 74 किलो के लड्डू वाला केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम छह बजे दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वह 19 घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। पहले दिन विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन पूजन भी करेंगे।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में केकनुमा 74 किलोग्राम के लड्डू को काटेंगे और लोगों में वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भाजयुमो के रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को दोपहर एक बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।