फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM made tribals and forest dwellers feel familiar

सीएम ने आदिवासियों और वनवासियों को कराया अपनेपन का अहसास 

Mon, 03 Feb 2020 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM made tribals and forest dwellers feel familiar
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी से लेकर मुलायम सिंह यादव और मायावती तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दौरा कर चुके हैं। तब से अब तक यहां विकास के तमाम काम हुए मगर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वनवासी- आदिवासी बच्चों के साथ भोजन कर जंगल के वाशिंदों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने वहां के लोगों को अपनेपन और उनके बीच का होने का अहसास कराते हुए कहा कि पहला वनवासी कल्याण आश्रम गोरखपुर में कहा कि यहां से निकले बच्चे एक भारत-श्रेष्ठ भारत का मिशन लेकर सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होते हैं। 
विज्ञापन


कभी नक्सलवाद का गढ़ माना जाने वाला नौगढ़ का यह क्षेत्र तकरीबन 1995 से 2004 तक नक्सल से काफी प्रभावित रहा। 20 नवंबर 2004 को हिनौतघाट कांड हुआ, जिसमें नक्सलियों ने बारूदी सुरंग बिछाकर पीएसी के जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। तब से वहां शांति के प्रयास हुए, स्थितियां बदली, लोगों के जीवन में सुधार हुआ लेकिन सुविधाओं के लिए जूझ रहे लोगों के बीच जाकर सीएम ने आशा की नई किरण दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 25 साल पहले उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ ने सोनभद्र के घोरावल स्थित वनवासी आश्रम जाकर उनके उत्थान के लिए प्रयास किया। बलरामपुर में थारू जाति के वनवासियों- आदिवासियों के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उनकी इन सब बातों को सुनने के बाद वहां आई लोग उन्हें अपने रहनुमा के रूप  में देख रहे हैं। 

सीएम के सभा में आई झुमरिया गांव की लीलावती ने बताया कि गांव में आवास, शौचालय आवंटन में काफी अनदेखी हुई है। वनक्षेत्र में आने के बाद सीएम का यहां के लोगों से लगाव बढ़ गया है। मझगाई की मलहनी देवी ने बताया कि आज तक जमीनी स्तर पर योजनाओं का किसी जनप्रतिनिधि ने मूल्यांकन नहीं किया। लेकिन सीएम ने कार से घूमकर यहां के लोगों की परेशानी को समझा है। 


झुमरिया की मलहनी देवी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का संचालन करने में काफी अनियमितता हुई है। उम्मीद है कि अब यहां विकास का पहिया तेजी दौड़ेगा। शाहपुर की किसमत्ती देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का विकास करने का वायदा किया है। अब उनसे काफी उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed