फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊ में यादवों और दलितों के बीच फायरिंग से तनाव, फोर्स तैनात 

Wed, 03 Oct 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
clash and firing in mau district between two groups
झड़प की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। मौके से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स की तैनाती की गई है। उधर, एएसपी कहा कहना है कि दो घायल फायरिंग से जख्मी नहीं हुए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
clash and firing in mau district between two groups
mau - फोटो : amar ujala
भगत का पूरा गांव निवासी सूर्यभान यादव पुत्र बांके यादव करीब दो सौ गाय पाले हैं। इन गायों को सूरज पुत्र नन्हकू सोमवार को चराने के लिए निकला। इस दौरान कुछ गाय गांव निवासी दलित कैलाश के धान के खेत में चली गईं और नुकसान कर दिया। ऐसे में खेत मालिक कैलाश प्रसाद ने सूरज को पीट दिया। शाम को सूरज ने सूर्यभान को घटना से अवगत कराया। 

 
clash and firing in mau district between two groups
mau - फोटो : amar ujala
नाराज सूर्यभान पूछताछ करने कैलाश के घर पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। लेकिन लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। आरोप है कि मंगलवार की सुबह सूर्यभान पौने दस बजे दलित कैलाश प्रसाद की मड़ई पर पहुंचा और दौरान दोनों के बीच पुन: विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कैलाश का सिर फट गया। बीच बचाव करने पहुंचे गांव के संजय 25 पुत्र बगेदू को भी एक पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
clash and firing in mau district between two groups
mau - फोटो : amar ujala
आरोप है कि मारपीट करने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। दलित पक्ष के कुछ युवकों ने लाठी डंडे हाथ में लेकर सूर्यभान को खोजना शुरु किया, उसके न मिलने पर युवकों ने उसके पिता बांके यादव पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

 
विज्ञापन
clash and firing in mau district between two groups
यूपी पुलिस
सूचना परा सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा और थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनाती की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल जांच  में घायलों को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। कैलाश की चोटों का एक्सरे बुधवार को कराया जाएगा। बताया कि पुलिस सूर्यभान की तलाश कर रही है। उसके दरवाजे पर खड़ी चार बाइको को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। बोले जांच के बाद पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed