फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

प्रधान के एक पद पर छह से ज्यादा दावेदार

Wed, 14 Apr 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के एक पद पर छह से अधिक उम्मीदवार हैं। जिले में 694 ग्राम प्रधानों की सीटें हैं। इन पर कुल 4336 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आराजीलाइन ब्लॉक में सबसे अधिक 715 उम्मीदवार हैं जबकि सबसे कम उम्मीदवार हरहुआ में 393 हैं। प्रधान पद पर नाम वापसी के बाद भी एक भी निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। जबकि बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए जोर शोर से प्रचार अभियान शुरू हो गया है। गांवों में कोरोना को देखते हुए लोग घर के बाहर से ही प्रचार प्रसार कर रहे हैं। यहां तक की गांव वालों के मोबाइल नंबर पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। प्रत्याशी अपने समर्थन में जनता से वोट मांग रहे हैं। वाराणसी में दूसरे चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके 48 घंटे पहले ही प्रचार प्रसार थम जाएगा। इस नाते 17 तक ही प्रचार प्रसार का समय प्रत्याशियों के पास बचा है। मात्र चार दिन के भीतर ही पूरे गांव में प्रचार प्रसार करने में प्रत्याशी जुट गए हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों की टोली भी गांव में घूम घूमकर अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे हैं। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि पहले के चुनाव में अधिकतर सीटों पर निर्विरोध प्रधान का चुनाव हो जाता था। इधर बीच प्रधान पद पर बहुत कम देखने को मिलता है कि निर्विरोध निर्वाचन हो। यही कारण है यहां प्रधान की एक सीट पर छह से अधिक उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

---
इनसेट
ब्लाक कुल पद उम्मीदवारों की संख्या
सेवापुरी 87 540
बड़ागांव 80 528
पिंडरा 104 679
हरहुआ 75 393
चोलापुर 89 553
चिरईगांव 76 510
आराजीलाइन 117 715
काशी विद्यापीठ 66 420
कुल योग 694 4336
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed