फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cholapur police station in charge suspended for non arrest of shooters in journalist murder case in varanasi

वाराणसीः पत्रकार हत्याकांड में शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चोलापुर थाना प्रभारी निलंबित

Fri, 30 Jul 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 12:28 AM IST
सार

रोहनिया के अखरी निवासी नारायन दत्त तिवारी की 6 अप्रैल 2021 की रात शुलटंकेश्वर मंदिर से घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन नामजद की गिरफ्तारी हुई थी और दो आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी थी। 

विज्ञापन
Cholapur police station in charge suspended for non arrest of shooters in journalist murder case in varanasi
चोलापुर चौकी प्रभारी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अखरी निवासी पत्रकार नारायण दत्त तिवारी की हत्या में शूटरों की गिरफ्तारी नहीं कराने और लापरवाही बरतने में चोलापुर थानेदार प्रवीण कुमार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। हफ्ते भर पूर्व ही प्रवीण कुमार को रोहनिया से चोलापुर थाने का प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन


रोहनिया के अखरी निवासी नारायन दत्त तिवारी की 6 अप्रैल 2021 की रात शुलटंकेश्वर मंदिर से घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन नामजद की गिरफ्तारी हुई थी और दो आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी थी।
विज्ञापन


वहीं दो अज्ञात शूटरों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने और इस दिशा में कोई काम नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर चोलापुर प्रवीण कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतगंज से निलंबित इंस्पेक्टर अपनी करतूतों के लिए जगजाहिर

करोड़ों की जमीन पर कब्जा दिलाने का प्रयास करने वाली चेतगंज से निलंबित इंस्पेक्टर संध्या सिंह की कई करतूत महकमे में चर्चा का विषय बनी है। जुलाई महीने में ही नीलगिरी इंफ्रासिटी के फ्राड के शिकार नौ अलग-अलग पीड़ितों का भी तत्कालीन इंस्पेक्टर ने एक मुकदमा दर्ज कर लिया था। जबकि इनके अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए थे। कागजी क्राइम कंट्रोल के लिए इंस्पेक्टर ने मनमाने तरीके से मुकदमा लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed