फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chinese Manja Child's throat cut after being hit by Chinese Manja, rushed to hospital

Chinese Manja: चीनी मांझा की चपेट में आकर बच्चे का गला कटा, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Tue, 09 Jan 2024 02:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

सीरगोवर्धनपुर निवासी आशीष यादव बाइक पर अपनी पत्नी और सात वर्षीय बच्चे अंश यादव के साथ एक डॉक्टर की क्लीनिक में जा रहे थे। अंश बाइक पर आगे बैठा हुआ था। चौकाघाट ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से अंश का गला कट गया। उसी समय मौके से गुजरे अधिवक्ता अजीत जायसवाल बच्चे को हादसे का शिकार हुए देख रुक गए।

विज्ञापन
Chinese Manja Child's throat cut after being hit by Chinese Manja, rushed to hospital
चीनी मांझा की चपेट में आकर बच्चे का गला कटा - फोटो : संवाद

विस्तार

चौकाघाट ओवरब्रिज पर प्रतिबंधित जानलेवा चीनी मांझा की चपेट में आकर सोमवार को एक बच्चे का गला कट गया। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन

सीरगोवर्धनपुर निवासी आशीष यादव बाइक पर अपनी पत्नी और सात वर्षीय बच्चे अंश यादव के साथ एक डॉक्टर की क्लीनिक में जा रहे थे। अंश बाइक पर आगे बैठा हुआ था। चौकाघाट ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से अंश का गला कट गया। उसी समय मौके से गुजरे अधिवक्ता अजीत जायसवाल बच्चे को हादसे का शिकार हुए देख रुक गए। आनन-फानन वह बच्चे को उसके मां-बाप के साथ मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को ईएनटी स्पेशलिस्ट की देखरेख में उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

रोजाना छापा मार कर करें कार्रवाई: जेसीपी

संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के एजिलरसन ने चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ मकर संक्रांति तक रोजाना अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को उन्होंने काशी और वरुणा जोन के डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को कहा कि चीनी मांझा बिकने की जहां भी शंका हो, वहां रोजाना छापा मारें। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी चाइनीज मांझा बिकने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed