फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chhath pooja in varanasi

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निराजल व्रत

Fri, 20 Nov 2020 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
chhath pooja in varanasi
लोक आस्था का महापर्व बृहस्पतिवार को संझवत के साथ आरंभ हो गया। महिलाओं ने नमक रहित एक अन्न का भोजन कर खरना व्रत को पूर्ण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निराजल व्रत भी आरंभ हो गया। व्रत शुक्रवार को अस्ताचलगामी और शनिवार को उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ पूर्ण होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से सूर्य षष्ठी के व्रत की शुरुआत हो गई। नहाय-खाय के साथ बुधवार को व्रत का संकल्प लेने वाली महिलाओं ने सुबह स्नानादि के बाद भगवान सूर्य का स्मरण करते हुए निराजल व्रत का श्रीगणेश किया। व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान कर पीला वस्त्र धारण किया इसके बाद परंपरा के अनुसार नाक से माथे तक सिंदूर लगाया। व्रती महिलाएं दोपहर से ही पूजन की तैयारियों में जुट गईं। दिन भर के व्रत के बाद महिलाओं ने शाम के समय मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी से चावल और गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद तैयार किया।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने सूर्य देव और छठ मां की पूजा करके गुड़ की खीर का भोग लगाया। व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों और परिचितों को प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। मान्यता है कि आज ही के दिन शाम से व्रती महिलाओं के घर छठी मैया का आगमन हो जाता है। व्रत का पारण 21 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। वहीं दूसरी तरफ गंगा के तट, कुंड और सरोवरों पर वेदियों की साज-सजावट का काम भी चलता रहा। शाम को वेदियों पर महिलाओं ने दीप जलाकर खरना के व्रत को पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस रेल कारखाना परिसर स्थित सूर्य सरोवर में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सफाई और साज संवार पूरी कर ली गई। परिसर चारों ओर रंगीन विद्युत झालरों से सजाया गया है। बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed