फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cheap food will available in cancer institute like BHU Hospital relief to patients and relatives

Varanasi: बीएचयू अस्पताल की तर्ज पर कैंसर संस्थान में मिलेगा सस्ता भोजन, मरीजों और परिजनों को राहत

Wed, 22 Feb 2023 04:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

 महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान को भी अब सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू की तर्ज पर अन्नपूर्णा भोजनालय की सौगात मिल गई है। अब तक उन्हें कैंसर संस्थान के गेट या फिर बाजार में होटल, ढाबे में खाना पड़ता था।

विज्ञापन
cheap food will available in  cancer institute  like BHU Hospital relief to patients and relatives
थाली में रखा भोजन - फोटो : pixabay

विस्तार

वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान को भी अब सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू की तर्ज पर अन्नपूर्णा भोजनालय की सौगात मिल गई है। दूर दराज से आने वाले मरीजों व तीमारदारों को यहां किफायती दाम में भोजन मिलेगा। इसके अलावा अस्पताल में रहने के लिए तीमारदारों को धर्मशाला की सुविधा में मिलने लगेगी।  

विज्ञापन


महामना कैंसर संस्थान में वाराणसी के साथ ही यूपी, बिहार के विभिन्न जिलों से हर दिन करीब 200 से अधिक मरीज आते हैं। कई मरीजों और तीमारदारों को यहां रुकना पड़ता है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी उन्हें यहां रहने और भोजन की होती है।
विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए परिसर में 19 फरवरी से 30 रुपये में अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। अब तक उन्हें कैंसर संस्थान के गेट या फिर बाजार में होटल, ढाबे में खाना पड़ता था। इस व्यवस्था के  शुरू होने से मरीजों, परिजनों को बड़ी राहत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉरमेट्री का काम अंतिम दौर में

महामना कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि  मरीजों, परिजनों के परिसर में रहने के लिए धर्मशाला बनवाया जा रहा है। यहां पांच-पांच बेड वाली 40 डॉरमेट्री, 52 डबल बेड के कमरे भी बन रहे हैं। इसका काम भी अंतिम दौर में हैं। भोजनालय की व्यवस्था शुरू हो गई हैं।

बीएचयू अस्पताल में दवा के नाम पर मरीज से धनउगाही

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में दवा के नाम पर मरीज से धनउगाही का मामला सामने आया है। दवा के नाम पर रुपये लेने पहुंचे एक व्यक्ति को सोमवार की रात में छात्रों ने पकड़ा और चीफ प्रॉक्टर को इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उधर चीफ प्रॉक्टर ने मामले को लंका थाने में भेज दिया है। शिकायत में कार्डियोथोरेसिक विभाग के एक डॉक्टर पर भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग छात्र ने की है।

बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र सागर चौबे ने चीफ प्रॉक्टर को जो शिकायत की है, उसमें बताया कि कार्डियोथोरेसिक विभाग में भर्ती एक परिचित महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर की सह पर दवा व्यापारियों द्वारा 1.60 लाख रुपये की मांग की गई। इसमें असमर्थता जताने पर संबंधित दवा व्यापारी ने मरीज के परिजन से दुर्व्यवहार किया। छात्रों ने दवा व्यापारी पर मरीज के परिजन के अपहरण और डॉक्टर द्वारा मरीज का ऑपरेशन रद्द करने की धमकी का आरोप भी लगाया है।

बताया कि सोमवार की रात में एक दवा व्यापारी के कहने पर एक व्यक्ति पैसों की मांग करता पकड़ा गया। छात्रों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने आरोप लगाया कि मामले में बीएचयू अस्पताल के एमएस से बात करने की कोशिश भी की गई तो बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed