फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaotic elements broke the Shiva statue Devotees who went to worship in the morning were stunned by the sight

अराजक तत्वों ने तोड़ी शिव प्रतिमा: सुबह पूजा करने गए श्रद्धालु तो नजारा देखकर रह गए दंग, आक्रोशित हुए लोग

Wed, 14 Dec 2022 12:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा राजभर बस्ती में स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गांव के श्रद्धालुओं द्वारा वहां पूजन अर्चन किया जाता था। बीती रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Chaotic elements broke the Shiva statue Devotees who went to worship in the morning were stunned by the sight
अराजक तत्वों ने तोड़ी शिव प्रतिमा, सुबह पूजा करने गए श्रद्धालु तो नजारा देखकर रह गए दंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हड़वा राजभर बस्ती में अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए गये तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में रोष फैल गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा राजभर बस्ती में स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गांव के श्रद्धालुओं द्वारा वहां पूजन अर्चन किया जाता था। बीती रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा भोलेनाथ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब श्रद्धालु वहां पूजा पाठ करने के लिए गए तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो उठे। प्रतिमा तोड़े जाने की बात पूरे गांव में जंगल में आग की तरफ फैल गयी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दीदारगंज मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली। विजय राजभर सहित ग्रामवासियों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed