फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changing weather is spoiling health Emergency wards in hospital varanasi patients doubled

बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत: बनारस के अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड फुल, सात दिन में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

Tue, 12 Sep 2023 01:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 01:27 PM IST
सार

 बीएचयू में जहां सप्ताह भर से इमरजेंसी में रोजाना 400 के पार मरीज आ रहे हैं, वहीं सरकारी अस्पतालों में भी 100 से अधिक मरीज हर दिन इलाज कराने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Changing weather is spoiling health Emergency wards in hospital varanasi  patients doubled
बीएचयू अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड - फोटो : फाइल

विस्तार

बदलता मौसम लोगों को डायरिया, वायरल फीवर, जोड़ों में दर्द जैसी तकलीफें दे रहा है। हालात ये हैं कि ज्यादातर ऐसे मरीजों से बीएचयू अस्पताल सहित जिले के सरकारी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड फुल हो चुके हैं। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों का आंकड़ा दोगुना हो गया है।

विज्ञापन


बीएचयू में जहां सप्ताह भर से इमरजेंसी में रोजाना 400 के पार मरीज आ रहे हैं, वहीं सरकारी अस्पतालों में भी 100 से अधिक मरीज हर दिन इलाज कराने पहुंच रहे हैं। सोमवार को बीएचयू अस्पताल के पर्चा काउंटर के साथ ही मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी पर्चा काउंटर और इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। इमरजेंसी में वार्ड फुल होने के बाद मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में आंकड़ा 400 के पार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में सामान्य दिनों में जहां 250 से 300 मरीज आते हैं, वहीं सप्ताह भर से संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई है। सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भूतल पर सोमवार को वार्ड से लेकर गलियारे तक मरीज स्ट्रेचर पर भर्ती दिखे। यहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में लगाए अतिरिक्त बेड

मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि सप्ताह भर पहले तक जहां 50 से 60 मरीज आते थे, अब 90 से 100 तक संख्या पहुंच जा रही है। आधे मरीज तो डेंगू जैसे लक्षण, पेट संबंधी बीमारी के आ रहे हैं। सभी 30 बेड पर मरीज भर्ती हैं। अन्य मरीजों के लिए 8 से 10 और बेड लगवाए गए हैं।

दीनदयाल अस्पताल में भी बढ़े मरीज

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में पिछले सप्ताह तक 20 से 30 मरीज पहुंचते थे वहीं यह संख्या 50 के पार पहुंच गई है। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर मरीजों को 18 बेड वाले इमरजेंसी वार्ड में भेज रहे हैं।

शास्त्री अस्पताल में वायरल फीवर वाले मरीज अधिक

शास्त्री अस्पताल रामनगर के सीएमएस डॉ. अमरेंद्र चंद्र दूबे के अनुसार, ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें वायरल फीवर वाले मरीज अधिक हैं, जिनका जांच और इलाज किया जा रहा है। सात बेड वाली इमरजेंसी में 15 से 20 मरीज पहुंचते थे जो कि सप्ताह भर से बढ़कर 30 से 40 पहुंच गई है।

ये बरतें सावधानी

  • -पेट दर्द, बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाए बिना दवा न लें।
  • -तेज धूप से आने पर फ्रीज का पानी भी न पीएं।
  • -रात में मौसम बदल रहा है, ऐसे में एसी में सोने से बचना चाहिए।
  • -मौसमी फल, सब्जियों का सेवन करें।
  • -शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed