फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changing of trains due to doubling of Chhapra-Ballia rail section

छपरा-बलिया रेल खंड दोहरीकरण के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Changing of trains due to doubling of Chhapra-Ballia rail section
रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेल खंड दोहरीकरण के चलते गौतम स्थान स्टेशन पर इंटरलॉक कार्य कराए जाने के कारण 17 से 25 दिसंबर तक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण व शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इनमें नई दिल्ली से 16,18 से 23 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते जायेगी। वहीं गोंडिया से 21 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते जायेगी।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन संख्या14008 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 17 को 30 मिनट, 22 को 45 मिनट ओर 24 दिसंबर को 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। जबकि 14016 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 18 को 25 मिनट, 20 को 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 25 को 20 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
विज्ञापन

---------
सूरत-छपरा एक्सप्रेस बलिया में रहेगी शार्ट टर्मिनेट
साथ ही सूरत से 15 से 24 दिसम्बर तक चलने वाली ट्रेन संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस बलिया में शार्ट टर्मिनेट रहेगी। यह बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी। जबकि छपरा से 17 से 25 दिसंबर तक चलने वाली ट्रेन संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस बलिया से चलाई जायेगी। यह छपरा से बलिया के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed