फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Changes in genes affect the development of children's teeth

Varanasi News: जीन में बदलाव से बच्चों के दांतों का विकास प्रभावित, समस्या का समाधान ढूंढा जा रहा

Fri, 24 Feb 2023 09:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2023 09:16 AM IST
सार

बीएचयू विज्ञान संस्थान के सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स के वैज्ञानिकों ने बच्चों में दांत न बनने की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण शोध किया है। उनका कहना है कि पैक्स-9 जीन में बदलाव की वजह से दांतों का विकास नहीं होता है।

विज्ञापन
Changes in genes affect the development of children's teeth
बच्चे के आगे के दो दांत टूटे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू विज्ञान संस्थान के सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स के वैज्ञानिकों ने बच्चों में दांत न बनने की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण शोध किया है। उनका कहना है कि पैक्स-9 जीन में बदलाव की वजह से दांतों का विकास नहीं होता है। सेंटर समन्वयक प्रो. परिमल दास और उनके शोध छात्र प्रशांत रंजन के अनुसार, ऐसा शोध पहली बार किया गया।

विज्ञापन


पैक्स- 9 दांतों के विकास के लिए महत्वपूर्ण जीनों में से एक है। लगभग 11 फीसदी बच्चे दांत न बनने की समस्या से परेशान होते हैं। यह अध्ययन हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र बायोलॉजिकल मैक्रोमोलेक्यूल्स में प्रकाशित भी हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दांत न बनने की समस्या का समाधान ढूंढा जा रहा है। दवाओं को कारगर बनाने की दिशा में शोध चल रहा है। जल्द ही कुछ और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन


प्रोटीन इंटरेक्शन से दूर होगी समस्या
वैज्ञानिकों ने पैक्स-9 वेरिएंट का अध्ययन किया। साथ ही छह म्यूटेंट प्रोटीन का स्ट्रक्चर डिजाइन किया। इससे पता चला कि एक ही जगह पर बदलाव है। वहां कुछ ऐसे स्थान थे, जो प्रोटीन इंटरेक्शन व डीएनए प्रोटीन इंटरेक्शन में भागीदार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दांतों के विकास के लिए दोनों ही तत्व आवश्यक होते हैं। शोध कर्ताओं ने ऐसे स्थानों को दवा से जोड़ा और पाया कि प्रोटीन इंटरेक्शन से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed