फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandrayaan- People of Kashi danced on the global achievement of country

Chandrayaan-3: देश की वैश्विक उपलब्धि पर झूमे काशीवासी, हर तरफ उत्साह का रहा माहौल

Thu, 24 Aug 2023 02:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Aug 2023 02:36 AM IST
सार

बुधवार की शाम 5.30 बजे ही काशी के हर कोने में कोई टीवी तो कोई बड़ी एलईडी स्क्रीन तो कोई मोबाइल पर नजरें टिकाए बैठ गया था। जैसे जैसे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर आगे बढ़ रहा था, लोगों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही थीं।

विज्ञापन
Chandrayaan-  People of Kashi danced on the global achievement of  country
हर तरफ उत्साह का रहा माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांद पर जैसे ही हिंदुस्तानी कदम पड़े, काशी भारत मां के जय-जयकार से गूंज उठी। उत्साह, उल्लास और उमंग ऐसा, जिसे शब्दों में बयां कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल था। बेसब्री से शाम के 6.04 बजने का इंतजार था और नजरें मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर स्क्रीन पर गड़ी थीं। जैसे ही चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई, हर काशीवासी गौरवान्वित हो उठा। रोमांच और उत्साह के साथ ये पल युवा, बड़े, बुजुर्ग के साथ बच्चों के लिए भी गौरवपूर्ण था। हो भी क्यों ना सदियों की तपस्या, बरसों के स्वप्न और करोड़ों की दुआओं का असर था ये...।

विज्ञापन


बुधवार की शाम 5.30 बजे ही काशी के हर कोने में कोई टीवी तो कोई बड़ी एलईडी स्क्रीन तो कोई मोबाइल पर नजरें टिकाए बैठ गया था। जैसे जैसे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर आगे बढ़ रहा था, लोगों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही थीं। जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह को स्पर्श किया, एक दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


स्कूलों में तिरंगे के लिए तालियों का शोर गूंजा तो सड़कों पर आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर तो अनवरत चलता रहा। स्कूल और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह था। इससे पहले चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कहीं मंदिर में पूजा-अर्चना हुई तो मस्जिदों में दुआख्वानी का दौर चला। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए रुद्राभिषेक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों ने देखा सजीव प्रसारण

Chandrayaan-  People of Kashi danced on the global achievement of  country
बीएचयू भी बना ऐतिहासिक क्षण का गवाह - फोटो : अमर उजाला

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सजीव प्रसारण परिषदीय व अन्य विद्यालयों के साथ ही मदरसों में भी देखा गया। जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, बच्चे खुशी से झूम उठे। क्या बच्चे, क्या शिक्षक हर कोई उल्लास से लबरेज था। बच्चों ने एक दूसरे को बधाइयां दीं। शिक्षकों ने उन्हें चंद्रयान-3 के बारे में बताया। राजकीय क्वींस इंटर काॅलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन समेत अन्य इंटर कालेजों में लाइव प्रसारण दिखाया गया।

इसी तरह सनबीम स्कूल, केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, हिंद कॉन्वेंट स्कूल, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल में एक नई ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। हिमांशु वर्मा और अरुण मौर्या ने कहा कि हम देश की इतनी बड़ी सफलता के साक्षी बने, ये हमारे लिए गौरव की बात है। आज का दिन हमारे लिए किसी पर्व और त्योहार से भी बड़ा है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय और आईआईटी बीएचयू भी बना ऐतिहासिक क्षण का गवाह

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साथ ही आईआईटी बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समेत अन्य महाविद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी भारत के इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। बीएचयू में कुलपति प्रो. सुधीर जैन की मौजूदगी में समिति कक्ष में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का प्रसारण देखा। विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान व अन्य संस्थानों में भी छात्र-छात्राएं इस पल के साक्षी बने। आईआईटी बीएचयू का एबीएलटी और जी8 हॉल उस वक्त हर हर महादेव और भारत माता के जयकारे से गूंज उठा, जब चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह को स्पर्श किया। हर किसी के चेहरे पर चंद्रमा फतह की खुशी साफ झलक रही थी। उधर काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के साथ विद्यार्थियों व प्रोफेसरों ने लाइव लैंडिंग देखी।

उद्यमियों ने बांटी मिठाइयां, मनाईं खुशियां

चंद्रयान-3 की सफलता पर व्यापारियों और उद्यमियों ने भी जश्न मनाया। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों ने कबीरचौरा स्थित कार्यालय में मिठाइयां बांटी और खुशी जाहिर की। काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत का डंका पूरे विश्व में एक बार फिर बजा है। बैठक में दिनेश गुप्ता, अरुण सिंह, ज्योति शंकर मिश्रा, सुभाष सिंह, रणधीर सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, सनी विश्वकर्मा आदि रहे। उधर, लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया के नेतृत्व में लोहा मंडी में मिठाइयां बांटी गईं।

जरी व्यापार मंडल के संरक्षक घनश्याम जायसवाल ने सोनारपुरा में मिठाइयां बांटी। संजय शर्मा, कन्हैया लाल जायसवाल, अरूण, अमन, भगवानदास, शिवशंकर आदि रहे। वाराणसी फर्नीचर व फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान रमेश यादव, अजय जायसवाल, नवीन वर्मा, मनीष मल्होत्रा, दीपक जायसवाल, दिलीप गुप्ता गुड्डू, प्रकाश सोनेजा आदि रहे। वहीं, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री राजकुमार शर्मा ने बधाई दी। वाराणसी व्यापार मंडल के अजीत सिंह बग्गा, महानगर उद्योग व्यापार समिति के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा समेध्व अन्य व्यापारिक संगठनों ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed