फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli crook arrested by Varanasi Police doctors asking for extortion money

वाराणसी के डॉक्टरों से असलहा सटाकर रंगादारी मांगने वाला चंदौली का बदमाश गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 08:21 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 06 Dec 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Chandauli crook arrested by Varanasi Police doctors asking for extortion money
गिरफ्तार बदमाश विवेक सिंह। (लाल घेरे में)

वाराणसी में लंका क्षेत्र के नर्सिंगहोम के डॉक्टरों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की शिनाख्त चंदौली के धानापुर थाना अंतर्गत कंवई पहाड़पुर निवासी विवेक सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम के डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि एक बदमाश ने उनको असलहा सटाकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। इसके साथ ही फोन कर धमकाता रहता है। लंका क्षेत्र के ही कुछ अन्य डॉक्टरों ने भी इसी तरह की मौखिक शिकायत की थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दरोगा मनीष सिंह, दुर्गेश यादव और उपेंद्र यादव की टीम गठित की गई।

विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से धमकी में प्रयुक्त मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया गया तो सामने आया कि रंगदारी मांगने का आरोपी सामने घाट क्षेत्र में मुरारी चौक के पास मौजूद है। सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह लॉकडाउन खुलने के बाद लंका क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम में घुसा और डॉक्टर को असलहा सटाया तो उसने आसानी से 10 हजार रुपये दे दिया था। इससे उसे बल मिला और फिर वह लंका क्षेत्र के नर्सिंगहोम के डॉक्टरों को असलहा सटा कर 10 से 20 हजार रुपये वसूलने लगा। रकम छोटी होने और किसी झंझट में न पड़ने के कारण कोई डॉक्टर पुलिस से उसकी शिकायत भी नहीं करता था। इस बार भी वह दो दिन पहले एक डॉक्टर से 10 हजार रुपये ही मांगा था, लेकिन उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी और वह पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed