फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli: bike rider Pradhan dies due to tractor hit

चंदौली : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार प्रधान की मौत

Fri, 29 May 2020 09:43 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 29 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: bike rider Pradhan dies due to tractor hit
ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव (फाइल फोटो)।

चंदौली जिले के खरौझा गांव स्थित पुल के समीप शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार सीहर गांव के प्रधान की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन


सीहर गांव के प्रधान विजय बहादुर यादव (52) शुक्रवार को किसी काम से इलिया गए थे। शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही खरौझा गांव के समीप पुल के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहै दो ट्रैक्टरों को ओवरटेक करने के चक्कर मे बीच में आ गए। ट्रैक्टर के धक्के से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन



अंधेरे का लाभ पाकर चालक ट्रैक्टरों को लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची इलिया थाना की पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी इंद्रावती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहादुर अपने बड़े भाई महेंद्र यादव के साथ रहते थे। महेंद्र यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दुर्घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर की बरामदगी कर ली गई है। शीघ्र ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed