फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Challenge to Varanasi Police crooks blew two chains and six rings from businessman and loot in front of bank

वाराणसी पुलिस को चुनौती: सराफा व्यवसायी को टप्पेबाजों ने लगाई लाखों की चपत, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे शख्स से लूट

Mon, 01 Nov 2021 09:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस की सक्रियता की पोल उस वक्त खुल गई, जब सोमवार को तेलियाबाग में टप्पेबाजों ने एसटीएफ अधिकारी बनकर सराफा व्यवसायी से लाखों के जेवरात ले उड़े। वहीं राजातालाब क्षेत्र में सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए छीन लिए। 

विज्ञापन
Challenge to Varanasi Police crooks blew two chains and six rings from businessman and loot in front of bank
चेतगंज थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती है। त्योहारी माहौल को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसके बाद भी सोमवार को दो स्थानों पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग इलाके से सोमवार को एसटीएफ बनकर टप्पेबाजों ने सराफा व्यवसायी से सोने की दो चेन और छह अंगूठी उड़ा दिए। पीड़ित ने चेतगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  नवापुरा के रहने वाले जीवन सेठ की तहरीर के अनुसार, वह सुबह 10 बजे लोहटिया से कचहरी के लिए निकले थे। तेलियाबाग के पास कुछ लोगों ने ऑटो को रोककर उतारा और खुद को एसटीएफ का अधिकारी बताकर किसी हत्या के मामले में जांच करने की बात कही। इसके बाद सोने के दो चेन छह अंगूठी उतरवाकर ले लिया और असलहे से धमकाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी परमहंश ने बताया कि तहरीर के आधार पर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एक ही तरह की वारदातें लगातार हो रही हैं और पुलिस हाथ मलती रह जा रही है। टप्पेबाजों का गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में लंबे समय से सक्रिय है। लेकिन पुलिस इस गिरोह की तह तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक शाखा के सामने से बदमाशों ने दस हजार रुपये छीने
जक्खिनी पुलिस चौकी क्षेत्र के नरसड़ा गांव के निवासी कल्लू राजभर से बाइक सवार बदमाश हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। वह बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बैंक के सामने दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग दहशत में है।

पढ़ेंः क्राइम टीम के हत्थे चढ़ा: पांच लाख का इनामी शाइन सिटी का एमडी आसिफ, बनारस में दर्ज हैं 100 से ज्यादा मुकदमे

बैंक की शाखा से पैसा निकाल कर बाहर निकले थे। इसी दौरान उनकी जेब से पैसा छीनकर बाइक सवार भाग निकला। कल्लू राजभर ने बताया कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दस हजार रुपये निकाल कर लगभग 2:30 बजे बैंक से बाहर निकले।

अपनी साइकिल पर बैठकर चलने वाले थे कि बाइक सवार युवक ने जेब पर झपट्टा मारकर पैसे निकाल लिए। वह राजातालाब की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जक्खिनी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कल्लू राजभर को पुलिस चौकी ले जाकर जानकारी ली। पुलिस ने जांच अभियान भी चलाया लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। 

घर में घुसे चोरों ने मारपीट कर किया घायल, ग्रामीणों ने दबोचा

रोहनिया क्षेत्र के बलिरामपुर निवासी शिवचरन मौर्या के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। आवाज सुनकर गृहस्वामी शिवचरन मौर्या उनकी पत्नी ज्योति मौर्या पुत्र अनुराग मौर्या जाग गए और विरोध किया। इस पर चोरों ने परिवार वालों को मार-पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोरों को दबोच लिया। गंगापुर चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दरेखू निवासी सुमित मौर्या व मड़ाव निवासी अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है।
ऑटो के धक्के से युवक घायल
रोहनिया थाना के पंडितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑटो के धक्के से एक युवक घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे जगतपुर निवासी अरुणेश सिंह अन्नू युवक को इलाज के लिए मोहनसराय स्थित एक निजी चिकित्सालय पर ले गए। घायल युवक अनिल जौनपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed