{"_id":"67f0e7c6390936cae50ad67c","slug":"chaitra-navratri-a-large-number-of-devotees-gathered-in-the-court-of-mata-annapurna-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : चैत्र नवरात्र; माता अन्नपूर्णा के दरबार में लगा भक्तों का तांता, महागौरी स्वरूप का दर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : चैत्र नवरात्र; माता अन्नपूर्णा के दरबार में लगा भक्तों का तांता, महागौरी स्वरूप का दर्शन किया
Sat, 05 Apr 2025 01:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:50 PM IST
सार
नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों का तांता लगा। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी भेंट की और परिक्रमा कर जयकारे लगाए। बता दें कि आठवें रूप में माता अन्नपूर्णा का दर्शन होता है लिहाजा भक्तों ने दर्शन किया।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगा भक्तों का तांता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मां दुर्गा का अष्टम स्वरूप महागौरी मां अन्नपूर्णा मंदिर नवरात्र केअष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महागौरी के रुप में अन्नपूर्णा दरबार में दर्शन पूजन किया। माता के दरबार में दर्शन पूजन के बाद महिलाओं और पुरुषों ने परिवार के सुख, शान्ति, और समृद्धि की मंगल कामना की।
विज्ञापन
मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हुआ। जो रात्रि तक चलता रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भोर के मंगल बेला मे मंहत शंकरपुरी मौजूदगी मे पंचामृत स्नान कराया गया। तत्पश्चात मां को नूतन वस्त्र और आभूषण धारण कराने के बाद मंगला आरती की गई।
विज्ञापन
आरती पश्चात मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन पूजन कर रहे थे। महंत शंकरपुरी ने कहा की हर रूप में शक्ति की पूजा की जाती अष्टमी को माता का रूप में दर्शन होता हैं। महिलाएं मां की परिक्रमा लगाती है। इनमें कोई 108, तो कोई 51 व 21 फेरी लगाती हैं।
विज्ञापन
इससे मां प्रसन्न होकर सारी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस मौके पर मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए अस्थाई सीढ़ी बनाई गई थी। प्रवेश द्वार से सीढ़ी के रास्ते दरबार में पहुंच कर लोग दर्शन कर रहे थे।