{"_id":"6508a471f9d394af52071906","slug":"chain-and-mangalsutra-stolen-from-two-women-during-crowd-in-mahavir-temple-varanasi-news-c-20-vns1013-365243-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महावीर मंदिर में भीड़ के दौरान दो महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी, नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महावीर मंदिर में भीड़ के दौरान दो महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी, नहीं लगी भनक
Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
सार
पुलिस लाइन के पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी प्रमिला के साथ दर्शन करने के लिए अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर गए थे। उस दौरान कथा चल रही थी और भीड़ भी अधिक थी। जब भीड़ से निकलकर बाहर आए तो देखा कि पत्नी प्रमिला देवी के गले का कीमती मंगलसूत्र गायब था।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के महावीर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीज के उपलक्ष्य पर सोमवार को मंदिरों के आसपास चोर उचक्के भी सक्रिय रहे। कैंट थाना क्षेत्र के महावीर मंदिर परिसर में पूजा के दौरान दो महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र उचक्कों ने काट ली। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। तीज के दिन गले से कीमती चेन चोरी होने से महिलाएं चिंतित है। कैंट पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के सीसी कैमरे खंगाले। पीड़ित महिलाओं ने कैंट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- PHOTOS: डमरू के आकार का पवेलियन, प्रवेश द्वार पर बेलपत्र, त्रिशूल के आकार की लाइट्स, अद्भुत है गंजारी स्टेडियम
विज्ञापन
पुलिस लाइन के पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी प्रमिला के साथ दर्शन करने के लिए अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर गए थे। उस दौरान कथा चल रही थी और भीड़ भी अधिक थी। जब भीड़ से निकलकर बाहर आए तो देखा कि पत्नी प्रमिला देवी के गले का कीमती मंगलसूत्र गायब था। तुरंत आसपास खोजबीन शुरू की। कई महिलाओं से पूछताछ की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। उधर, ठाकुरपुरवा निवासी विमलेश भी पूजा के लिए मंदिर पर पहुंची थी कि भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने विमलेश की गले से कीमती चेन काट ली। विमलेश के अनुसार उसकी चेन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। विमलेश के अनुसार मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहीं, उसके बाद भी चेन चोरी हाे गईं। दो महिलाओं की चेन चोरी होने की सूचना जैसे ही मंदिर में मौजूद अन्य महिलाओं को लगी वह अपने-अपने आभूषण सुरक्षित करने में जुटी रहीं। कैंट पुलिस के अनुसार सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन