फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central health team reaches jayapur

पीएम के गांव जयापुर पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य टीम

Wed, 02 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Wed, 02 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Central health team reaches jayapur
केंद्रीय टीम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर की स्वास्थ्य सेवाओं और मध्याह्न भोजन का जायजा लिया। इस 11 सदस्यीय टीम में गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसचिव स्तर के अधिकारी शामिल रहे। टीम मंगलवार की दोपहर पूरे दो घंटे जयापुर गांव में रही। इस दौरान टीम के सदस्यों ने वहां सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हुए विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय अधिकारियों का दल पूर्वाह्न दस बजे जयापुर पहुंचा। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने अधिकारियों का स्वागत किया। टीम ने विद्यालय में बंटने वाले मध्याह्न भोजन को चेक करने के साथ ही वहां पढ़ने आए बच्चों और वहां पढ़ा रहे शिक्षकों से बातचीत भी की। टीम ने मुसहर बस्ती अटल नगर, आंगनबाड़ी केंद्र नंद घर का भी दौरा कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। पंचायत भवन पर बैठक पर टीम ने गांव के लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बाबत बातचीत की और जानकारी जुटाई। टीम ने जक्खिनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा आराजीलाइन ब्लाक मुख्यालय और राजातालाब तहसील का भी दौरा किया।
विज्ञापन


केंद्रीय अधिकारियों की टीम में गृह मंत्रालय के अवर सचिव हिटलर सिंह, भास्करा कालडा, स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव अजय कुमार, रामनिवास, अजय सिंह, अजय जोशी, रामेश्वर कुमार, एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी तिवारी, एडीओ पंचायत सुनील सिंह, सचिव आशीष मिश्र एवं राज्य ग्रामीण विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रमेश कुमार शामिल थे। केंद्रीय मदद वाली जनपयोगी योजनाओं का हाल जानने 26 फरवरी को वाराणसी आई यह टीम तीन मार्च तक यहां रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed