फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association annual elections voting continues in varanasi

Varanasi News: बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए डाले जा रहे वोट, जानें- किस पद पर कौन आजमा रहा है किस्मत

Sat, 16 Dec 2023 11:12 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Dec 2023 11:12 AM IST
सार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 20 पद के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में है। ऐसे में 6817 अधिवक्ता नई कार्यकारिणी चुनेंगे। 65 चुनाव अधिकारी मतदान करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Central Bar Association annual elections voting continues in varanasi
वाराणसी में शनिवार को कचहरी परिसर में मतदान देते एडवोकेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के प्रतिष्ठित सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम चार बजे तक होगा। कचहरी में चर्चाओं के मुताबिक अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में आमने-सामने का संघर्ष दिख रहा है। वहीं, महामंत्री पद के 12 प्रत्याशियों में भी आमने-सामने का ही संघर्ष बताया जा रहा है। इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रशाशन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कड़े संघर्ष के आसार हैं।

विज्ञापन


चुनाव में 20 पद के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव और सदस्य प्रमोद कुमार पाठक, जेपी सिंह, कैलाश सिंह यादव व महफूज आलम व विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष सिंह व अजय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बैठक की। बताया कि सेंट्रल बार सभागार के ऊपरी तल पर 55 मतबूथ पर 2228 पुराने मतदाता और भूतल पर बने 50 मतबूथ पर 4589 आजीवन मतदाता मत डालेंगे। 
विज्ञापन


मतपत्र देने के लिए 16 टेबल लगाए जाएंगे और 65 चुनाव अधिकारी मतदान संपन्न कराएंगे। मतदान सकुशल संपन्न हो इसके लिए दीनानाथ सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राधेमोहन त्रिपाठी, सभाजीत सिंह, अशोक सिंह प्रिंस, हकीमुल हसन नैयर, रामजनम सिंह व विजय बहादुर सिंह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। मतदान के बाद 16 दिसंबर को मतगणना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पद पर कौन आजमा रहा है किस्मत

  • अध्यक्ष पद : प्रभात सिंह, प्रभा शंकर मिश्र, मुरलीधर सिंह व मंगलेश कुमार दूबे।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विमला यादव, शाहनवाज खान, संजय कुमार श्रीवास्तव व सरमू यादव।
  • महामंत्री : अखिलेश कुमार तिवारी, अनूप कुमार सिंह, किशन यादव, कृपा शंकर श्रीवास्तव, जवाहिर लाल गुप्ता नृपेन्द्र प्रताप सिंह ''''नन्हे'''', प्रतिमा पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, माधव प्रसाद पांडेय, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, सुरेंद्रनाथ पांडेय व राजेश कुमार गुप्ता।
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष : अमित कुमार सिंह, आशुतोष यादव, चंदन त्रिपाठी, जितेंद्र यादव ''''गुड्डू'''', मीना देवी, योगेश कुमार उपाध्याय व सूर्यभान तिवारी।
  • कोषाध्यक्ष : दीपक कुमार मिश्रा व संजय कुमार अग्रवाल।
  • संयुक्त मंत्री (प्रशासन) : कल्पना पटेल, विधू प्रकाश पांडेय, विवेक कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश सिंह ''''सुनील'''' व सीता।
  • संयुक्त मंत्री (प्रकाशन एवं पुस्तकालय) : मृत्युंजय कुमार सिंह ''''महादेव'''', रामशंकर सिंह, सुनंदा सहाय व सुशील कुमार मौर्य ''''एसके''''।
  • आय-व्यय निरीक्षक : मणि शंकर पांडेय व संजीव कुमार श्रीवास्तव।
  • प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक का अनुभव) के छह पद : अमित कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, कमलाकांत तिवारी, किशोर कुमार यादव, कौशिक कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव व सुनील कुमार सिंह ''''पंकज''''।
  • प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम का अनुभव) के छह पद : डॉ. अविनाश कुमार यादव, अभिषेक कुमार द्विवेदी, उमेश कुमार मिश्र, यादवेंद्र कुमार यादव ''''लालू यादव'''', रामेंद्र नारायण मिश्र, शशिकांत, संजय कुमार व सुरेंद्र कुमार।


बनारस बार एसोसिएशन के 13 पदों पर 36 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
182 वर्ष पुराने बनारस बार एसोसिएशन ने नाम वापसी के बाद वार्षिक चुनाव के प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी। नाम वापसी के दिन संयुक्त सचिव प्रशासन पद से दीपक कुमार त्रिपाठी, आय व्यय निरीक्षक पद से सुनील कुमार मिश्रा और वीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने नाम वापस लिया।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद व सदस्य क्षत्रधारी सिंह, राधेमोहन त्रिपाठी, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू व सहयोगी प्रदीप श्रीवास्तव और अजय बरनवाल ने फाइनल सूची जारी की। अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार दूबे, अरविंद कुमार राय, अवधेश सिंह, मीरा यादव, नित्यानंद राय, सतीश कुमार तिवारी और सत्येन्द्र कुमार सिन्हा प्रत्याशी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत दीक्षित, नियाजुद्दीन, ओम प्रकाश, राजेश कुमार सिंह बब्बू, राजेश कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार, राघवेंद्र नारायण दूबे, संतोष कुमार चौधरी व स्वतंत्र जायसवाल प्रत्याशी हैं।

महामंत्री पद पर अभिषेक कुमार राय, कमलेश सिंह यादव, पंकज प्रकाश पांडेय, शशांक कुमार श्रीवास्तव, सुधांशु मिश्र प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रेम शंकर चौहान, विनय कुमार जायसवाल प्रत्याशी हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मयंक मिश्र, रोहित कुमार मौर्य, शैलेंद्र कुमार सिंह और संयुक्त सचिव प्रकाशन व पुस्तकालय पद पर पंकज कुमार वाजपेई व सुशील कुमार सिंह प्रत्याशी हैं।



इसके अलावा प्रबंध समिति 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह पद पर अवनीश कुमार सिंह, मिलिंद श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ सिद्दकी, प्रतीष कुमार राय, प्रवीण कुमार मिश्र, संतोष कुमार
सिंह व सुशील कुमार श्रीवास्तव प्रत्याशी हैं। आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजिताभ सिंह और प्रबंध समिति 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर एहतेशामुद्दीन, आनंद प्रकाश उपाध्याय, आशीष शक्ति कुमार तिवारी, दीपक चौरसिया, संजय कुमार वर्मा व सुरेंद्र कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान 22 दिसंबर को और मतगणना 23 दिसंबर को होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed