फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Celebration in ancestral village after hanging of convicts, Baba of Nirbhaya said - Nirbhaya Day should be declared on March 20

दोषियों की फांसी के बाद पैतृक गांव में जश्न, निर्भया के बाबा ने कहा- 20 मार्च को घोषित हो निर्भया दिवस

Fri, 20 Mar 2020 11:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 20 Mar 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Celebration in ancestral village after hanging of convicts, Baba of Nirbhaya said - Nirbhaya Day should be declared on March 20
निर्भया के पैतृक गांव होली का माहौल - फोटो : अमर उजाला।

देर रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्वानिर्धारित समय पर निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों अक्षय, मुकेश, विनय और पवन को तिहाड़ जेल में आज 5 बजकर 30 मिनट पर फांसी दे दी गई। फांसी होते ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में स्थित निर्भया के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। वहीं निर्भया के बाबा ने अमर उजाला से बातचीत में सरकार से मांग की है कि 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में घोषित किया जाय।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देर से ही सही कोर्ट ने अपना काम कर दिया, अब सरकार भी अपना कार्य करे। सरकार की ओर से निर्भया के नाम पर की गई घोषणाओं को पूरा किया जाए। अभी तक हॉस्पिटल का काम अधूरा है और स्थानीय प्राथमिक विद्यालय तक पक्की सड़क का भी निर्माण कार्य अधूरा है। साथ ही परिवार के पांच लोगों को सरकारी नौकरी दिए जाने का कार्य भी अधूरा है।
विज्ञापन

 

Celebration in ancestral village after hanging of convicts, Baba of Nirbhaya said - Nirbhaya Day should be declared on March 20
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के गांव के समाजसेवी अश्विनी पांडेय ने बताया कि गांव में पहले से ही अबीर-गुलाल खरीद लिया गया था। साथ ही लोगों ने मिठाई के भी आर्डर दे दिए थे। सुबह दरिंदों को फांसी पर चढ़ाने के बाद ग्रामीणों ने खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया । पांडेय ने कहा कि जिस घड़ी का हम लोगों को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह सौभाग्यशाली पल हम लोगों को मिल गया। 

Celebration in ancestral village after hanging of convicts, Baba of Nirbhaya said - Nirbhaya Day should be declared on March 20
निर्भया - फोटो : self
सूचना मिलते ही पूरे गांव में एक साथ अबीर-गुलाल के साथ होली का जश्न मनाया गया। इससे देश के सामने यह संदेश भी जगया कि दरिंदगी का परिणाम अंततः फांसी ही होती है, आप उससे बचने का चाहे जितना प्रयास कर लें, बच नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed