नहीं मना पाए जश्न : विजय जुलूस निकालने की तैयारी में थे प्रधान, जब्त हो गया ढोल व बाजा
बीएचयू चौकी पुलिस ने चार युवकों को लिया हिरासत में, दर्जन भर दुपहिया व चार पहिया वाहन छोड़कर भागे युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
वाराणसी के रमना गांव में नवनिर्वाचित प्रधान अमित पटेल को समर्थकों संग जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। पाबंदी के बावजूद सोमवार शाम ढोल व बैंड बाजा के साथ लौटूवीर बाबा मंदिर परिसर से विजय जुलूस निकालने की तैयारी में कर रहे चार लोगों को बीएचयू चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान ढोल, बाजा, दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहन जब्त किया।
बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को सूचना मिली कि लौटूवीर बाबा मंदिर परिसर से दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहन से 20 से 30 की संख्या में युवक विजय जुलूस निकालने की तैयारी में हैं। पुलिस जब पहुंची तो दर्जन भर दुपहिया व चार पहिया वाहन छोड़कर युवक फरार हो गए। इस दौरान ढोल व बाजा व वाहनों को जब्त कर लिया गया। बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने बताया कि विजय जुलूस निकालने वाले रमना प्रधानपति अमित पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए मनोज कुमार पटेल, राजीव कुमार पटेल, सुनील कुमार भारती, रुस्तम खान को मौके पर ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जीत की खुशी में जुलूस निकालने पर मुकदमा
चौबेपुर क्षेत्र के कमौली गांव में चिरईगांव सेक्टर तीन से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव की जीत की खुशी में सैकड़ों लोग जुलूस निकाल कर खुशी मना रहे थे। सूचना मिलने पर चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव को थाने पर बुलाया और एक हजार रुपये का चालान काटकर उनके सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना ग्राम में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान द्वारा समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालने पर मिर्जामुराद पुलिस ने कोविड-19 व आचार संहिता के उल्लंघन में प्रधान सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि करधना (मिर्जामुराद) गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान निसार अहमद समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाल रहे थे। मिर्जामुराद थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान पर कोविड-19, आचार संहिता तथा धारा-144 के उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।