{"_id":"0965a392d3589b994422fc0f40d1c4df","slug":"cctv-cameras-will-also-now-trenoen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेनोें में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रेनोें में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री सुरक्षा के लिए अब ट्रेनों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वाराणसी जंक्शन सहित प्रदेश के चार बड़े स्टेशनों पर एकीकृत सुरक्षा-व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
इसके तहत कैंट रेलवे स्टेशन के साथ लखनऊ, फैजाबाद और इलाहाबाद स्टेशनों की सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम होंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त संजय किशोर ने पत्रकारों को ये जानकारी दीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सिक्योरिटी ऑडिट करके यह पता करने का प्रयास किया जाएगा कि किन-किन संसाधनों की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि स्टेशन की हर जरूरत चाहे मशीन हो, मैन पॉवर हो या डॉग स्क्वॉड की जरूरत को पूरा किया जाएगा। स्टेशन को सुरक्षित बनाने के लिए उन प्रवेश व निकास द्वारों को बंद किया जाएगा जिनका उपयोग नही हो रहा है।
विज्ञापन
बताया कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को तीन हिस्सों ए प्लस, ए-1 और ए की श्रेणी में बांटा जाएगा। कहा कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में वॉच टॉवर लगाए जाएंगे जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
बाद में उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पॉर्किं ग आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त सुकुमार पाल, इंस्पेक्टर सतीश के अर्जुन आदि मौजूद रहे।