फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CBSE Exams start from 15 February 44 thousand students 160 schools made centers Know the special

CBSE : 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, 44 हजार से अधिक होंगे छात्र, 160 स्कूल बने केंद्र; पहली बार हुआ ये काम

Fri, 22 Nov 2024 10:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:18 AM IST
सार

सीबीएसई की परीक्षा का शेडयूल जारी हाेते ही छात्र तैयारियों में लग गए हैं। इस बार गैप काफी कम मिलेंगे। पहली बार 86 दिन पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
CBSE Exams start from 15 February 44 thousand students 160 schools made centers Know the special
CBSE Class 12 Date Sheet 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले के 200 में 160 विद्यालयों पर सेंटर बनाया गया है। इसमें 44 हजार छात्र परीक्षा देंगे। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक होगी। इसमें छात्रों को गैप कम मिलेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा 32 दिन में ही खत्म हो जाएगी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से चार अप्रैल तक होगी। परीक्षा 49 दिन तक चलेगी। बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार करते समय जेईई मेन, नीट और सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकराव नहीं होने पर ध्यान दिया है। 
विज्ञापन


परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। पहली बार 86 दिन पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। सीबीएसई की को-ऑर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि तीन महीने पहले शेड्यूल जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर समय देना है। दो विषयों के बीच में गैप भी दिया गया है। परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों को भी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सीबीएसई एक जनवरी 2025 से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

CBSE Exams start from 15 February 44 thousand students 160 schools made centers Know the special
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

यूपी बोर्ड : सेंटर के सत्यापन की रिपोर्ट देख सकेंगे स्कूल
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 122 केंद्र प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर आईं 146 आपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके पहले विद्यालयों की तरफ से अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं का बोर्ड ने समिति बनाकर भौतिक सत्यापन कराया। 

बोर्ड सचिव की ओर से सेंटरों में पारदर्शिता लाने के लिए पोर्टल पर लिंक जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि विद्यालय देख सकें कि सूचनाओं के सत्यापन में कोई परिवर्तन हुआ है की नहीं। हालांकि, वह कोई परिवर्तन नहीं कर सकेंगे। परीक्षा के लिए सेंटर निर्धारण के लिए प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों की आधारभूत जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की थी। इसका सत्यापन जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed