फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE 10th Result topper in Varanasi Students achieve a 16.83% surge, with 95% passing this time

CBSE 10th Result: वाराणसी में बीते चार साल से गिरते ग्राफ पर लगाया ब्रेक, 16.83% की छलांग लगा इस बार 95% पास

Fri, 17 Apr 2026 11:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 17 Apr 2026 11:42 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में इस बार सीबीएसई के ओर से घोषित 10वीं के परिणाम ने बीते चार साल से गिरते ग्राफ पर ब्रेक लगा दिया है। साल 2023 से लेकर 2025 तक के परिणाम की तुलना करें तो कुल छात्रों के औसत सफलता प्रतिशत में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं बीते साल 78.17 के ग्राफ में 16.83 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
CBSE 10th Result topper in Varanasi Students achieve a 16.83% surge, with 95% passing this time
CBSE board result 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए गए। इसमें वाराणसी के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। करीब 95 फीसदी छात्रों ने इस बार सफलता हासिल की है। हालांकि, इस बार के परिणाम ने बीते 4 वर्षों के गिरते ग्राफ पर ब्रेक लगाया है। बीते साल 78.17 के ग्राफ में 16.83 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार 22932 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी। साल 2023 से लेकर 2025 तक के परिणाम की तुलना करें तो कुल छात्रों के औसत सफलता प्रतिशत में गिरावट देखने को मिल रही थी। 

विज्ञापन


साल 2023 में 90.75 फीसदी बच्चों ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी। यह आंकड़ा 2024 में घट कर 89.25 फीसदी पर पहुंच गया। साल 2025 में यह आंकड़ा और गिरा। इस वर्ष महज 78.17 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी। 

विज्ञापन

सीएचएस गर्ल्स की शाल्वी दुबे को मिले 97.4 फीसदी अंक

सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्रा शाल्वी दुबे ने 97.4 फीसदी, अंशिका व गरिमा सिंह ने 97 और रिधिमा सिंह ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या प्रो. मधु कुशवाहा, उप-प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सीएचएस बॉयज के कौशल किशोर को मिले 97.60%
सीएचएस बॉयज के छात्रों ने भी कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें कौशल किशोर ने 97.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। गौरव गुप्ता ने 97.20, शिवांश उपाध्याय व पीयूष कुमार ने 96.80, हिमांशु शेखर व आयुष्मान पटेल ने 96.20 और पीयूष मिश्रा ने 96 फीसदी अंक हासिल किए। छात्र गौरव गुप्ता ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन

39 जीटीसी की वैष्णवी राय ने पाए 95.6% अंक

39 जीटीसी केंद्रीय विद्यालय की वैष्णवी राय ने पाए 95.6% अंक पीएम श्री 39 जीटीसी केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने सफलता हासिल की। छात्रा वैष्णवी राय ने 95.6% अंक हासिल किया। मानस सिंह ने 95, वेदांक ने 94.8, आशुतोष ने 94.6 और आर्यन ने 93.8 फीसदी अंक हासिल कर अपना और विद्यालय का मान बढ़ाया।

वैष्णवी, तान्या, रुद्रांश ने 98.6% अंक हासिल कर बने स्कूल टॉपर
सनबीम समूह के छात्रों ने इस बार की सीबीएसई की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान कायम किया। समूह के सभी विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस बार सनबीम समूह के कुल 1283 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। सभी ने सफलता हासिल की। समूह में वैष्णवी पांडेय, तान्या सिंह और रुद्रांश प्रताप सिंह ने 98.6 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 98.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रेम कुमार पांडेय, प्रांजल चतुर्वेदी और तनीषा धर्मा दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 98 फीसदी अंक हासिल कर शिवम यादव, सुचिता देबनाथ, एंजेल यादव और अंशिका सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सनबीम समूह के अध्यक्ष डा. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशक अमृता बर्मन, सह निदेशिका प्रतिमा गुप्ता, मानद निदेशक हर्ष मधोक आदि ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन

आजमगढ़ के संगम पहले और काशी के हर्ष दूसरे स्थान पर
अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने पहली बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया और इतिहास रचा। वाराणसी का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। आजमगढ़ के छात्र संगम यादव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, वाराणसी के हर्ष कुशवाहा 97.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस परीक्षा में लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, लगभग 250 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालयों के उच्च शैक्षणिक स्तर को और सुदृढ़ किया है।श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने सभी सफल बच्चों को शुभाकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय योजना को इस उद्देश्य से विकसित किया गया कि निर्माण श्रमिकों एवं वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए सभी अटल आवासीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की गई थीं। इन बैठकों में विद्यालयों की आंतरिक परीक्षाओं की प्रगति का आकलन किया गया। अटल आवासीय विद्यालयों की महानिदेशक पूजा यादव ने कहा कि विद्यालयों में एक सुदृढ़ एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण विकसित किया गया है, जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed