CBSE 10 Result 2019: जौनपुर के योगेश ने परीक्षा में किया टॉप, गौरव ने देश में बढ़ाया चंदौली का मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस साल परीक्षा के लिए 17,74,299 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से 17,61,078 उपस्थित हुए थे। इसमें 16,04,428 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.1% है, जिसमें त्रिवेंद्रम 99.85%, चेन्नई 99%, अजमेर 95.89%, पंचकुला 93.72%, प्रयागराज 92.55%, भुवनेश्वर 92.32 %, पटना 91.86%, देहरादून 89.04%, दिल्ली 80.97%, गुवाहाटी 74.49% परिणाम रहा। आपको बता दें कि 13 टॉपर्स के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 7 लड़के और 6 लड़किया हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में संयुक्त रूप से प्रयागराज परिक्षेत्र में आने वाले जौनपुर जिले के सैंट पैट्रिक स्कूल के योगेश कुमार गुप्ता 499 अंकों के साथ प्रथम आए हैं। वहीं, चंदौली जिले के सनबीम मुगलसराय के छात्र गौरव सिंह ने 498 अंकों के साथ देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने 2 मई को 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड ने इस बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिनों के भीतर रिजल्ट की घोषणा कर दी।