CBSE 10 Result 2019: योगेश ने देश में बढ़ाया जौनपुर का मान, ऐसे पढ़ाई कर के पाए 99.8% अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। क्योंकि पिछले साल से इस साल में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश भर के टॉप तीन के छात्रों में उत्तीर्ण होने वालों में जौनपुर के छात्र का भी नाम शामिल है।
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में जौनपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल के हाई स्कूल के छात्र योगेश गुप्ता ने देश भर में जिले का मान बढ़ाया है। योगेश को 99.8% अंक प्राप्त हुआ है। योगेश ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर ही फोकस किया। कभी भी कोचिंग क्लासेस नहीं किए।
योगेश ने कम से कम आठ घंटे पढ़ कर परीक्षा की तैयारी की। योगेश का मानना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए ध्यान केंद्रित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करनी चाहिए। योगेश ने बताया कि उन्होंने उन विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया जो उन्हें कठिन लगते थे।
योगेश के पिता रवींद्र गुप्ता ने बताया कि योगेश शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसकी बहन अमृता गुप्ता सेंट पैट्रिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। योगेश के पिता रवींद्र गुप्ता मूल रूप से मड़ियाहूं तहसील के अतरौली गांव के निवासी हैं। योगेश के पिता व्यवसायी हैं, माता गृहणी हैं। उन्होंने योगेश की सफलता खुशी जताई है।