फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE 10 Result 2019: topper Yogesh gupta success story from jaunpur

CBSE 10 Result 2019: योगेश ने देश में बढ़ाया जौनपुर का मान, ऐसे पढ़ाई कर के पाए 99.8% अंक

Mon, 06 May 2019 05:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला/जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला/जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 06 May 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10 Result 2019: topper Yogesh gupta success story from jaunpur
योगेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। क्योंकि पिछले साल से इस साल में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश भर के टॉप तीन के छात्रों में उत्तीर्ण होने वालों में जौनपुर के छात्र का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन


सीबीएसई 10वीं परीक्षा में जौनपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल के हाई स्कूल के छात्र योगेश गुप्ता ने देश भर में जिले का मान बढ़ाया है। योगेश को 99.8% अंक प्राप्त हुआ है। योगेश ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर ही फोकस किया। कभी भी कोचिंग क्लासेस नहीं किए।
विज्ञापन


योगेश ने कम से कम आठ घंटे पढ़ कर परीक्षा की तैयारी की। योगेश का मानना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए ध्यान केंद्रित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करनी चाहिए। योगेश ने बताया कि उन्होंने उन विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया जो उन्हें कठिन लगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश के पिता रवींद्र गुप्ता ने बताया कि योगेश शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसकी बहन अमृता गुप्ता सेंट पैट्रिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। योगेश के पिता रवींद्र गुप्ता मूल रूप से मड़ियाहूं तहसील के अतरौली गांव के निवासी हैं। योगेश के पिता व्यवसायी हैं, माता गृहणी हैं। उन्होंने योगेश की सफलता खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed