फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBI made against the son of the same

जब पुत्र के ही खिलाफ करा दी सीबीआई जांच

Thu, 19 Jan 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 Jan 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
CBI made against the son of the same
लोकबंधु राजनारायण, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
लोकबंधु राजनारायण की राजनीतिक परंपरा सामाजिक न्याय के ऊंचे मानकों पर स्थापित थी। अब दिल्ली-लखनऊ में सत्ताशीर्ष पर बैठे राजनेताओं से मिलने में महीनों एड़ियां घिसनी पड़ती हैं। तब वंशवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद की इतनी राजनीति नहीं थी। सामाजिक न्याय के पक्षधर लोकबंधु अपने घर-परिवार के लिए नहीं जिए, वह सबके थे। उनके लिए देश का हर बच्चा, हर नागरिक अपना था। चाहे घर हो या समाज या फिर दल, वह गलत नीतियों के विरोधी थे। बंगले बनवाना, रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों को नौकरी या टिकट दिलवाना तो दूर उन्होंने एक बार अपने पुत्र के ही खिलाफ सीबीआई जांच करवा दी थी। इस अंक में पढ़िए उनके राजनीतिक जीवन से जुड़े दिलचस्प पहलुओं के बारे में...।
विज्ञापन

 


 


लोहिया-राजनारायण की राजनीतिक परंपरा कितनी बेपटरी हो चुकी है, यह अब किसी से छिपा नहीं रहा। नेता अपनों के ही बारे में सोचते हैं। तब ऐसा नहीं था। उस दौर में राजनारायण जी के आसपास किसी काम के लिए फटकने की परिवार के लोगों में हिम्मत नहीं थी। बुधवार को श्रीरामनगर कॉलोनी स्थित आवास पर उनके छोटे पुत्र ओमप्रकाश ने लोकबंधु के आदर्श राजनीतिक जीवन से जुड़े कई रोचक संस्मरणों को साझा किया। 

विज्ञापन

 


ओमप्रकाश बताते हैं कि मैंने एक अफसर की पैरबी पर नेताजी से छिपाकर न्यू बैंक ऑफ इंडिया में डेवलपमेंट अफसर की नौकरी हासिल की थी। उन दिनों देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला के साथ एक दिन फरीदाबाद डेवलपमेंट आफिस में डिपाजिट मांगने चला गया। किसी तरह यह बात विरोधी दल के नेताओं को पता चल गई। कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कोलकाता में राजनारायण पर आरोप लगा दिया कि उनके कहने पर देवीलाल ने हरियाणा सरकार का पैसा न्यू बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराया है। इसके बदले में अपने बेटे को उसी बैंक में नौकरी दिलवा दी है। राजनारायण ने आरोप पर पुत्र ओमप्रकाश के खिलाफ सीबीआई जांच कराने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सीबीआई जांच में आरोप झूठा निकला। पता चला कि फरीदाबाद डेवलपमेंट ऑफिस से ओमप्रकाश को डिपाजिट के लिए पैसा दिया ही नहीं गया था।  वह कहते हैं कि उस दौर में वह चाहे होते तो शायद लखनऊ, दिल्ली से लेकर तमाम महानगरों में उनके आलीशान मकान होते लेकिन उनके जाने के बाद लोन लेकर हम लोगों को घर बनवाना पड़ा। वह बताते हैं कि इमरजेंसी के दौरान जब वह हिसार जेल में बंद थे, तब एक दिन मैं उनसे मिलने पहुंचा। वहां सीआईडी के कई अफसर, जेलर मौजूद थे। अनुमति मिलने के बाद मैं जैसे ही नेताजी के सामने पहुंचा। उन्होंने पूछा? आपका नाम क्या है? सीआईडी अफसर खड़ा हो गया? मुझसे बोला, आप इनके पुत्र नहीं हैं। इनसे नहीं मिल सकते। नेताजी ने अफसर से कहा कि-मैं इंदिरा नहीं हूं कि मेरे राजीव-संजय दो ही बेटे हैं। मेरे देश के करोड़ों बच्चे मेरी संतान की तरह हैं। इस पर अफसरों की बोलती बंद हो गई। फिर ओमप्रकाश की नेताजी से मुलाकात हो सकी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed