फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cattleman who went to feed was killed by a buffalo bike rider died in road accident in varanasi

Varanasi: चारा डालने गए पशु पालक को भैंस ने पटक कर मार डाला, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 14 Aug 2023 07:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 07:25 PM IST
सार

वाराणसी के  परजनपुर गांव में सोमवार को चारा देने गये पशु पालक को भैंस ने उठा कर पटक दिया। अस्पताल में घायल को मृत घोषित कर दिया गया। चौबेपुर कस्बे को हाईवे से जोड़ने वाले बनकट तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Cattleman who went to feed was killed by a buffalo bike rider died in road accident in varanasi
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के परजनपुर गांव में सोमवार को चारा देने गये पशु पालक को भैंस ने उठा कर पटक दिया। अस्पताल में घायल को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया। लोहता थाना क्षेत्र के परजनपुर गांव निवासी राजन पांडेय (50 वर्ष) सुबह अपने भैंस को चारा देने गए।

विज्ञापन


नाद में चारा डाल रहे थे कि इसी बीच भैंस ने उन्हें उठाकर पटक दिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने राजन को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजन के चार पुत्र हैं। 

विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो साथी घायल

चौबेपुर कस्बे को हाईवे से जोड़ने वाले बनकट तिराहे पर रविवार रात सड़क पार करते समय भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। गौरा उपरवार निवासी सचिन यादव (24 वर्ष) अपने दो दोस्तों आकाश यादव और विपिन यादव को उनके घर नरायणपुर छोड़ने बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 11 बजे चौबेपुर की तरफ से बनकट हाईवे पार कर रहा था, तभी सामने से आए भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक और युवकों को कुचलते हुए चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे में घायलों को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। बेटे का शव देखते ही मां कमलावती देवी व पिता सोमनाथ बेसुध हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टैंकर के चक्के से साइकिल सवार का पैर कुचला

कुरौना गांव के सामने रिंग रोड फेज-2 अंडरपास के पास सोमवार की सुबह टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया। टैंकर के पहिए से साइकिल सवार का पैर कुचल गया। गंभीर हाल में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। जंसा थाना क्षेत्र के परमंदापुर गांव निवासी रवि शंकर त्यागी साइकिल से सुबह गंगापुर मजदूरी करने जा रहा था। कुरौना गांव के सामने रिंग रोड फेज दो के अंडर पास के करीब टैंकर की चपेट में आ गया। रविशंकर का पैर बुरी तरह से कुचल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने टैंकर सहित चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed