मऊ: अंडा फर्म के कर्मचारी से बदमाशों की मारपीट, कैश लूटकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार स्थित एक अंडा फर्म के कर्मचारी को तमंचे की नोक पर मारपीट कर दो लोगों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके साथी को आरोपित किया गया। पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर शहर के गोरखनाथ निवासी मो. इमरान ने बताया कि वह घोसी कोतवाली के सुल्तानपुर बाजार स्थित अंडा फार्म में बतौर कर्मचारी काम करता है। आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे के करीब जब वह लघुशंका करने के लिए फार्म से बाहर निकला।
तभी वहां सुल्तानपुर निवासी सोहराब अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। सोहराब ने तमंचा निकालकर उसके कनपटी पर लगाकर उसे फार्म के अंदर ले आया। जहां उससे मारपीट कर कैश बाक्स में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए।
इस दौरान मौके पर मौजूद फार्म मालिक के भतीजे सेराज ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद रुपया लेकर फरार हो गए। उधर मामले की सूचना मिलने पर पहुंची मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
घायल कर्मचारी मो. इमरान ने आरोप लगाया कि सोहराब के खिलाफ घोसी कोतवाली में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोहराब और उसके साथी की धरपकड़ में जुट गई है।