फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case on mine operator ignoring safety standards Stone mine casualty obra sonbhadra

खनन हादसे में पांच लोगों ने गंवाई जान, चौथे दिन टूटी विभाग की नींद, खदान संचालक पर केस

Mon, 02 Mar 2020 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Case on mine operator ignoring safety standards Stone mine casualty obra sonbhadra
FIR

सोनभद्र जिले के खनन को वैध बताने के साथ मामले को मैनेज करने में जुटे खनन विभाग को आखिरकार चौथे दिन सुरक्षा मानकों की याद आ ही गई। खान निरीक्षक जीके दत्ता, सर्वेयर संतोष पाल की तरफ से दी गई संयुक्त तहरीर पर ओबरा पुलिस ने सोमवार को खदान संचालक सुरेश केशरी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


उधर, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भी खदान संचालक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच जारी रखे हुए हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव की तरफ से सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा को दोनों केस की नियमित निगरानी करने और उसकी प्रगति से अवगत कराते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ओबरा क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास स्थित खदान की चट्टान दरकने से काम कर रहे सात मजदूर दब गए थे। उसमें से दो को घायल अवस्था में कुछ घंटे बाद निकाल लिया गया लेकिन शेष पांच को बचाया नहीं जा सका। मलबा काफी मात्रा में जमा होने के कारण पांचों के शव निकालने में भी लगातार 34 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाना पड़ा। घटना को लेकर जहां विपक्षी दल हमलावर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से संजीदगी दिखाते हुए प्रभारी मंत्री को मौके पर भेजा गया। जांच रिपोर्ट तलब करते हुए मृतकों के परिजनों को चार लाख, घायलों को 50-50 हजार मुआवजा भी दिया गया। दूसरी ओर खनन विभाग संबंधित खदान में खनन कार्य के लिए 12 मार्च तक की अनुज्ञा होने की बात कहते हुए खनन को वैध ठहराने और हादसे को मैनेज करने की कोशिश में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर रविवार तक चुप्पी साधे रहा।

प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलिखेश यादव की तरफ से सवाल उठने शुरू हुए, तब जाकर हादसे के चौथे दिन सोमवार को विभाग को खनन सुरक्षा अधिनियम की याद आई और आनन-फानन में सोमवार को अनुमोदित खनन योजना की अनदेखी कर सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया।

जब खुद लगे घिरने तब याद आया सुरक्षा मानक
हादसे के बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान अधिकारी केके राय सामने वाले व्यक्ति से 17 लाख में मामले को मैनेज करने और एफआईआर न कराने के लिए दबाव बनाते दिखे। रविवार को पूरे दिन इसको लेकर कमेंट, ट्रोल का दौर चला। प्रभारी मंत्री ने इस पर जांच का भरोसा दिया। कहा जा रहा है कि कहीं वायरल वीडियो गले की फांस न बन जाए, इसलिए हादसे के तीन दिन बाद अचानक से सुरक्षा मानकों की याद आ गई।

बारिश के चलते पत्थर हो गए थे ढीले, नहीं दिखाई संजीदगी
खनन से जुड़े जानकार बताते हैं कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां दो खदानों की सीमा लगती है। घटना से दो दिन पूर्व हुई बरसात के कारण सीमा वाली दिवार पर उपर की तरफ कई बड़े पत्थर ढीले हो गए थे, जिसे खदान संचालकों ने नजरअंदाज किया। खदान में कार्य करवा रहे मेठों ने भी इसको लेकर लापरवाही बरती। बताया जा रहा है कि अगर विस्फोट की तैयारी से पहले ढीले हो चुके पत्थरों को गिरवा दिया गया होता तो शायद यह घटना न घटती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed