फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of throwing child in BHU: Woman came by auto with child in her lap, auto driver went towards Ravidas Gate

बीएचयू में नवजात फेंकने का मामला: बच्ची को गोद में लेकर ऑटो से आई थी महिला, रविदास गेट की तरफ गया ऑटोचालक

Wed, 18 Oct 2023 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 18 Oct 2023 02:41 PM IST
सार

लंका थाने की पुलिस व बीएचयू की प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम की जांच से पता चला कि बुर्का पहनने वाली महिला ने बच्ची को फेंका है। मंगलवार को सिंह द्वार के सीसी कैमरे भी खंगाले गए।

विज्ञापन
Case of throwing child in BHU: Woman came by auto with child in her lap, auto driver went towards Ravidas Gate
सुबह 6:53 बजे बच्ची को लेकर आई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल परिसर में बच्ची को फेंकने वाली महिला ऑटो से आई थी। वह बीएचयू के सिंह द्वार पर उतरी, फिर पैदल ही बाल रोग विभाग तक गई। बच्ची को फेंकने के बाद वापस चली गई। पुलिस अब ऑटो चालक की तलाश में जुटी है ताकि महिला को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी मामला: 32 दिन बाद एसडीएम को हुआ था गलती का एहसास, आदेश पर लगाई थी रोक

विज्ञापन

लंका थाने की पुलिस व बीएचयू की प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम की जांच से पता चला कि बुर्का पहनने वाली महिला ने बच्ची को फेंका है। मंगलवार को सिंह द्वार के सीसी कैमरे भी खंगाले गए। सीसी फुटेज में दिख रहा है कि महिला को उतारने के बाद ऑटो चालक रविदास गेट की तरफ चला गया। अब चौराहों पर लगे कैमरों की मदद से ऑटो व उसके चालक की पहचान की जा रही है। उधर, बाल रोग विभाग के पीआईसीयू में भर्ती बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर अभी उसे तीन दिन और यहां रखेंगे। इसके बाद ही आगे की औपचारिकता पूरी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed