{"_id":"68373c12eb68778fe30501c2","slug":"case-of-illegal-mining-in-dhaba-area-administrative-team-inspected-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ढाब क्षेत्र में अवैध खनन का मामला, प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ढाब क्षेत्र में अवैध खनन का मामला, प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण, जांच जारी
Wed, 28 May 2025 10:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 10:08 PM IST
सार
ढाब क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम निरीक्षण के लिए पहुंची और मौके पर जनता से बातचीत भी की। बता दें कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को माफिया से त्रस्त लोग मिले। जिसके बाद जांच जारी है।
विज्ञापन
ढाब क्षेत्र में निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चिरईगांव ब्लॉक के ढाब क्षेत्र स्थित रमचंदीपुर में गंगा किनारे अवैध मिट्टी और बालू खनन की शिकायत पर बुधवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस टीम में एसडीएम सदर, एसीपी सारनाथ, क्षेत्रीय खान निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को कपिलदेव यादव नामक व्यक्ति ने अधिकारियों को सूचित किया था कि अवैध खनन की जानकारी देने पर उसे जबरन उठा लिया गया और छितौना स्थित बनसत्ती माता मंदिर परिसर में ले जाकर मार-पीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित ने चौबेपुर थाने में नामजद तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसको लेकर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन