फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Case filed against two for posting misleading posts on social media in Varanasi

Varanasi News: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 14 Jul 2025 11:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 11:49 AM IST
सार

Varanasi News: कानून व्यवस्था बिगाड़ने के उद्देश्य से फेसबुक पर टिप्पणी व पोस्ट करने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Case filed against two for posting misleading posts on social media in Varanasi
एडीसीपी नीतू कात्यान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चिरईगांव थाना चौबेपुर क्षेत्र के छितौना गांव में हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को जातीय रंग देने का प्रयास किया जा रहा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था, जिससे समाज में तनाव फैलने की आशंका थी।
विज्ञापन


इस संबंध में चौबेपुर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजेश व शिवशंकर राजभर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर फेसबुक पर वर्ग विशेष एवं सामाजिक संगठनों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी एवं भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है। मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जो सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। आम जनता से अपील है कि अफवाहों से बचें और कोई भी भड़काऊ या संदेहास्पद जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक तथा समाज में विद्वेष फैलाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: काशी में गंगा उफान पर, चेतावनी बिंदु से सिर्फ 3.14 मीटर नीचे गंगा, गलियों में शुरू हुआ शवदाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed